{"_id":"620ac0c5c5616358cf104d63","slug":"badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly4754979140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककराला-आसफपुर में दो पार्टियों के समर्थक भिड़े, कुंवरगांव में पुलिस ने फटकारी लाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककराला-आसफपुर में दो पार्टियों के समर्थक भिड़े, कुंवरगांव में पुलिस ने फटकारी लाठी
विज्ञापन
बादल गांव के पोलिंग बूथ पर खड़े भाजपा और सपा प्रत्याशी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। सोमवार को मतदान के दौरान जिले में शाम के वक्त कई जगह हंगामा, मारपीट और बवाल हुआ। ककराला और आसफपुर इलाके में दो पार्टियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। उनके बीच मारपीट हो गई तो वहीं कुंवरगांव क्षेत्र के बादल गांव में भाजपा प्रत्याशी के बेटे के पहुंचने पर सपा समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकार दी, जिससे कई लोगों के चोटें आईं और उनके मोबाइल टूट गए। इस दौरान भाजपा और सपा प्रत्याशी आमने-सामने आ गए। बाद में एसएसपी व एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र का बादल गांव यादव बाहुल्य है। सोमवार दोपहर तक यहां शांतिपूर्वक मतदान हुआ लेकिन शाम के समय बवाल हो गया। बताते हैं कि शाम करीब चार बजे नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के बेटे विश्वजीत गुप्ता बादल गांव में पोलिंग देखने पहुंचे थे। उन्हें देखकर सपा के समर्थकों ने हंगामा कर दिया और नारेबाजी की। विश्वजीत वहां से चले गए। कुछ देर बाद कुंवरगांव इंस्पेक्टर दलबल के साथ गांव पहुंचे और उन्होंने हंगामा करने वालों पर लाठियां भांज दी। इससे सपा समर्थकों में भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के चोटें आईं तो कई लोगों के मोबाइल टूट गए। इसकी सूचना पर सपा प्रत्याशी हाजी रईस अहमद पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में एसएसपी से शिकायत की। कुछ देर बाद भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता भी आ गए। मौके पर दोनों प्रत्याशियों की मामूली तकरार भी हो गई। ये देखकर अर्द्धसैनिक बल ने दोनों प्रत्याशियों को मौके से भेज दिया। बाद में कांग्रेस प्रत्याशी रजनी सिंह भी पहुंचीं और उन्होंने भी इसकी एसएसपी से शिकायत की। शाम के समय एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने मामले की जानकारी करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
ककराला। इधर अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में बसपा और सपा समर्थक आमने-सामने आ गए। सपा समर्थक अब्दुल्ला का आरोप है कि वह अपनी मां को दवाई दिलाने जा रहे थे। इसी दौरान मजार से आगे पूर्व विधायक व बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां के परिवार वालों ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ मारपीट की। उनके ऊपर फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल गए। उन्होंने बाइक और 40 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। अब्दुल्ला की सूचना पर उनके परिवार के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। फिर दोनों ओर से असलहे खिंच गए। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर आ गई। इससे बसपा प्रत्याशी के परिवार वाले मौके से चले गए। इस संबंध में अब्दुल्ला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-
भाजपा विधायक के प्रतिनिधि से धक्कामुक्की, गालीगलौज
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में भाजपा विधायक के प्रतिनिधि से सपा समर्थकों ने धक्कामुक्की और गालीगलौज कर दी। विधायक प्रतिनिधि ओम किशन के मुताबिक वह श्यामपुर में बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर पहुंचे थे। उस दौरान मतदान कर्मी एक ओर खड़े थे। उनके पहुंचते ही बाहरी तत्व स्कूल की दीवार फांदकर भाग गए। इसके बाद कुछ सपा समर्थक पहुंच गए। उन्होंने जातिसूचक गालीगलौज की और उनके साथ धक्कामुक्की कर दी। उनके विरोध करने पर शोरशराबा हुआ। इससे मौके पर तैनात पुलिस बल गया। जिससे उन्हें बचाया जा सका। इसकी सूचना पर फैजगंज बेहटा एसओ सुरेश चंद गौतम, बाद में सीओ बिसौली शक्ति सिंह और एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया पहुंच गई और उन्होंने मामले की जानकारी ली। ओम किशन ने इस संबंध में तहरीर देने की बात कही है।
-
भाजपा प्रत्याशी के एजेंट से मारपीट, घर पर पथराव
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम कुछ खुुराफातियों ने भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट कर दी और उनके घर पर पथराव किया। ग्राम रावतपुर निवासी राजबाबू यादव के अनुसार शाम के समय कुछ लोग फर्जी वोट डालने के लिए पहुंचे। इसका उन्होंने विरोध किया तो वह फर्जी वोट नहीं डाल पाए लेकिन पोलिंग पार्टी के रवाना होने के बाद उनके घर लौटते समय दबंगों पर उनपर रास्ते में हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट की। वह बचकर अपने घर भागे। उसके बाद आरोपियों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। इसमें राजबाबू के चाचा हरनाम सिंह और पिता नत्थू सिंह को चोट आई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
-
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक निपट गया। कहीं कहीं खुराफात की सूचनाएं मिली थीं। उन्हें तस्दीक कराया गया तो मामले कुछ और निकले। कुंवरगांव में पुलिस के पहुंचने पर लोग खुद भागे थे। इससे चोट लगी है। बाकी उसावां और ककराला के मामलों को पता कराया जा रहा है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी