फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Baby girl falling apart Drowning in rubble

बच्ची की दीवार गिरने से  मलबे में दबकर मौत

Mon, 07 Aug 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       मूसाझाग (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो       मूसाझाग (बदायूं)। Updated Mon, 07 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
 Baby girl falling apart Drowning in rubble
गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके का रहने वाला है परिवार 
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर माता-पिता के साथ ननिहाल गई दो मासूम बहनें अचानक दीवार ढहने से मलबे में दब गईं। इससे छोटी बहन की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन घायल है। यह परिवार बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके का रहने वाला है। 

बरेली जिले के थाना बिथरीचैनपुर के गांव परसौना निवासी राजेंद्र रक्षाबंधन पर पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल मूसाझाग इलाके के गांव गुलड़िया आया था। सोमवार शाम करीब 7 बजे राजेंद्र की 8 वर्षीय बेटी मोनिका और 6 वर्षीय नीलम आंगन में खेल रहीं थी। इसी बीच घर के बाहर वाली कच्ची ईंटों की दीवार अचानक ढह गई। इससे आंगन में खेल रहीं दोनों बहनें मोनिका और नीलम मलबे में दब गईं। चीखपुकार  सुनकर कमरे में काम कर रहे उसके पिता राजेंद्र, मामा मोरपाल दौड़कर पहुंच गए और उन्होंने मलबे में दबी बच्चियों को बाहर निकला। मगर तब तक नीलम की मौत हो चुकी थी। मोनिका घायल हो गई, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद खुशियों भरे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed