{"_id":"57cecc2d4f1c1b1c56317f7d","slug":"babuji-steady-walk-in-this-way-the-great-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"...बाबूजी संभल के चलना, बड़े खतरे हैं इस राह में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...बाबूजी संभल के चलना, बड़े खतरे हैं इस राह में
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
...बाबूजी संभल के चलना, बड़े खतरे हैं इस राह में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्का बाग वाले नाले की बाउंड्रीवाल गिरी और सड़क टूटी
शहर में लालपुल के पास स्थित पक्का बाग वाले नाले की बाउंड्रीवाल गिरने और सड़क टूटने से वहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। टूटी सड़क पर लड़खड़ाते ही सीधे करीब सात आठ फीट गहरे नाले में गिरने की आशंका रहती है, जिसमें गिरने से व्यक्ति न सिर्फ घायल हो सकता है बल्कि बड़ी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
शहर के सबसे बड़े नाले में शुमार किए जाने वाला नाला करीब सात आठ फीट गहरा है। इस नाले का निर्माण पहले कराया गया था। इस वर्ष हुई भीषण बारिश के दौरान पानी सड़कों के ऊपर चल रहा था। इस दौरान लाल पुल के पास स्थिति पुलिया के पास करीब नाला टूट गया। यही नहीं उसके पड़ोस से गुजरी सड़क भी टूट गई, जबकि नाले के किनारे रहने वाले लोगों को टूटी सड़क से ही गुजरना पड़ता है। वहां पर उतार और सड़क टूटी होने की वजह से वाहन के फिसलने की आशंका अधिक रहती है। मामूली रूप से वाहन अनियंत्रित होने पर ही बाइक सवार सीधा नाले में जा गिरेगा। इस नाले की मरम्मत कराने में नगर पालिका परिषद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे मोहल्ले के लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।
------
नाला टूटने के बारे में जानकारी नहीं मिल सकीर। टूटी सड़क और नाले को जेई भेजकर चेक कराया जाएगा। साथ ही नाले की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
-ललतेश सक्सेना, ईओ, नगर पालिका परिषद