फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   babu

बाबू पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार!

Fri, 02 Jan 2015 12:37 AM IST
badaun
badaun Updated Fri, 02 Jan 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने मृतक आश्रित के पद पर गलत चयन के आरोपी बाबू पर चल रही जांच पूरी कर दी गई है। जांच अधिकारी ने आख्या बीएसए को सौंप दी है। जांच अधिकारी की मानें तो प्रथम दृष्टया नियुक्ति गलत पाई गई है। यह भी सामने आया है कि बाबू ने नियुक्ति पाने के  लिए कई बातों को छुपाया भी था। हालांकि नियुक्ति पत्रावली की कई चीजें गायब भी पाई गई हैं। फिलहाल इसमें अब बीएसए आगे की कार्रवाई को बढ़ाएंगे, जो भी हो लेकिन इसमें बाबू पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि आज से करीब ढाई माह पूर्व एक व्यक्ति ने बाबू का चयन गलत किए जाने की शिकायत करते हुए वाद दायर किया था। आरोप था कि संबंधित बाबू के माता अध्यापिका थीं। जबकि पिता भी सरकारी नौकरी में थे। माता की मृत्यु के बाद धोखाधड़ी कर गलत तरीके से चयन कर लिपिक पद पर नौकरी दे दी गई। इस शिकायत पर बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने भी बीईओ सोमनाथ को जांच अधिकारी बनाकर इसमें जांच करने के निर्देश दे दिए। लंबे समय से चल रही जांच के बाद बीच में कोई खास प्रगति सामने नहीं आई। जानकारों की माने तो जांच को दबाने का कई बार प्रयास किया गया। इतना ही नहीं नियुक्ति पत्रावली में लगे दस्तावेज भी गायब मिले हैं।  करने की चर्चा भी सामने आई। करीब तीन महीने से चल रही फिलहाल पूरी कर दी गई। जांच अधिकारी सोमनाथ विश्वकर्मा  ने बताया कि जो दस्तावेज मांगे गए थे वह पूरे नहीं मिले। इसमें कई प्वाइंट पर दस्तावेज गायब मिले। जो भी दस्तावेज पाए गए, उस आधार पर नियुक्ति पर सवालियां निशान लग रहे है। हालांकि इसकी रिपोर्ट बनाकर बीएसए को सौंप दी गई है। जांच अधिकारी ने आख्या दी सौंपी है। इसे देखकर कार्रवाई को बढ़ाया जाएगा। -कृपाशंकर वर्मा, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed