फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Babu applied for loan on teacher's transfer papers.

Budaun News: शिक्षक के ट्रांसफर कागजों पर बाबू ने किया लोन आवेदन

Tue, 10 Oct 2023 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 10 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Babu applied for loan on teacher's transfer papers.
बदायूं। बीएसए कार्यालय के एक बाबू का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक विद्यालय में तैनात जिस शिक्षक ने अपना ट्रांसफर कराने के लिए आवेदन किया था। आरोपी बाबू ने उसके कागजातों को एडिट कर 29 लाख रुपये का लोन निकालने के लिए आवेदन कर दिया जब शिक्षक के मोबाइल पर ओटीपी के मेसेज आए तो उन्होंने लोन के कार्यालय में जाकर मामले की छानबीन की तो वहां आरोपी बाबू के नाम का आवेदन निकला। इस पर शिक्षक ने बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। थाना पुलिस ने इसकी विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रायजादा अस्पताल के सामने रहने वाले राकेश कुमार शर्मा पुत्र धर्मेंद्र नाथ शर्मा सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सिलहरी में सहायक अध्यापक हैं। वह ब्लॉक क्षेत्र में ही तिसंगा गांव के स्कूल में अपना ट्रांसफर कराना चाह रहे थे। उन्होंने बीएसए कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक राकेश कुमार उपाध्याय के पास अपने कागज जमा किए। उनका ट्रांसफर तो नहीं हो पाया लेकिन तीन अक्तूबर को उनके मोबाइल पर ओटीपी के कई मेसेज आए जब उन्होंने ओटीपी नंबर नहीं दिया तो उनके पास कॉल आई। कॉलर ने बताया कि वह दातागंज तिराहे के नजदीक एक लोन के कार्यालय से बोल रहे हैं। उनके नाम से लोन के लिए आवेदन हुआ है। वह दूसरे दिन हीरो मोटोकार्प एजेंसी के नजदीक लोन कंपनी के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जानकारी ली। मैनेजर ने उन्हें एक आवेदन फॉर्म दिखाया, जिस पर बीएसए कार्यालय के बाबू राकेश कुमार उपाध्याय का नाम, पता और फोटो लगा था लेकिन पैन और आधार कार्ड उनका था। 29,50,000 का लोन लेने के लिए आवेदन कर दिया। आरोपी बाबू के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed