फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Baba Mahakal adorned in the form of Mahakali; devotees throng the Maha Aarti.

Budaun News: महाकाली के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, महाआरती में उमड़े भक्त

Tue, 20 Oct 2026 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Baba Mahakal adorned in the form of Mahakali; devotees throng the Maha Aarti.
बिल्सी के भवन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा किया गया महाकाल का श्रृंगार। संवाद
बिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार रात नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार महाकाली के स्वरूप में किया गया।
विज्ञापन

अंबियापुर निवासी मृदुल शर्मा और उनके परिवार की ओर से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार कराया गया। इसके बाद विधि-विधान से बाबा का रुद्राभिषेक हुआ। परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से महाआरती की और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। महानवमी के अवसर पर श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के सदस्यों ने कन्या पूजन कर छोटी-छोटी कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। समिति की ओर से मृदुल शर्मा और उनके परिवार को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन में समिति के सदस्य सुरेश बाबू वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, कुलदीप माथुर, वैभव माथुर, कुश्मेश वार्ष्णेय, तपन वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। उधर, मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य शृंगार कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए।
विज्ञापन





वृद्धाश्रम में कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद



बिल्सी। गांव बांस बरौलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में मंगलवार को महानवमी के अवसर पर कन्या पूजन कराया गया। संचालक वेदव्यास शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। कन्या पूजन हमारी धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और संस्कारों की भावना मजबूत होती है। इस मौके पर शिव गौड़, पन्नालाल, गोविंद शर्मा, देवपाल आदि मौजूद रहे। संवाद

बिल्सी के भवन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा किया गया महाकाल का श्रृंगार। संवाद

बिल्सी के भवन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा किया गया महाकाल का श्रृंगार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed