{"_id":"6100545f8ebc3e0943594f88","slug":"baba-grandson-dies-after-being-crushed-by-a-truck-badaun-news-bly454534899","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाबा-नाती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाबा-नाती की मौत
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र में भसराला मोड़ के नजदीक मंगलवार शाम एक ट्रक से कुचलकर बाइक सवार बाबा-नाती की मौत हो गई। दोनों लोग हजरतपुर इलाके में कथा की दावत खाने जा रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट भी नहीं लगाए थे। पुलिस ने उनके शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। टक्कर मारने वाला ट्रक पकड़ा गया है।
हादसा मंगलवार शाम करीब सात बजे हुआ। उस समय अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडेली निवासी राधेश्याम (40) और उनके रिश्ते के नाती देव सिंह (22) बाइक पर कथा की दावत खाने हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हर्रारामपुर जा रहे थे। उस दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था। देव सिंह बाइक चला रहे थे। उनकी बाइक कस्बे में भसराला मोड़ पर पहुंची थी कि उसी दौरान पीछे से तेज गति में आए ट्रक ने दोनों बाबा-नाती को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों ने हादसा देखकर थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक को म्याऊं चौकी पुलिस ने पकड़ लिया है। ये ट्रक गाजियाबाद से परचून का सामान लेकर झारखंड जा रहा था। उसके ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
कस्बा इंचार्ज ने नहीं उठाया फोन
हादसे के दौरान मौके पर तमाम लोग एकत्र थे। उस दौरान कस्बा इंचार्ज मुकेश कुमार को फोन किया गया। उन्हें कई बार कॉल की गई। इसके बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इस दौरान इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। उन्होंने लोगों को शांतकर दोनों शव मोर्चरी भिजवाए।
विज्ञापन
घास लेकर लौट रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम घास लेकर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस्लामनगर-जुनावाई रोड किनारे स्थित गांव सैफुल्लागंज निवासी मिथलेश (28) पत्नी किशनवीर मंगलवार अपरान्ह अपने खेत पर घास काटने गईं थीं। बताते हैं कि वह शाम के समय अपने सिर पर घास की गठरी रखे घर लौट रहीं थीं। उस दौरान हल्की बरसात हो रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। काफी देर तक वह सड़क पर पड़ी रहीं। बाद में बरसात में नहाते हुए कुछ बच्चे सड़क पर पहुंचे। उन्होंने महिला को सड़क पर पड़े देखा। तब उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। इससे गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। अभी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। संवाद