फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ba were found in the inspection of schools to 16 students

बा स्कूलों के निरीक्षण में मिलीं 16 छात्राएं

Thu, 14 May 2015 07:34 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 14 May 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बृहस्पतिवार को पोल खुल गई। एडी के औचक निरीक्षण में जहां गंदगी के ढेर मिले, वहीं उपस्थिति नगण्य पाई गई। उझानी के ग्रामीण बा स्कूल में तो एक सौ में महज 16 छात्राएं ही मौके पर मिलीं। एकाउंटेंट भी गायब मिले। एडी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। कहा कि इसकी आख्या शासन को बनाकर भेजी जाएगी।

विज्ञापन

एडी बेसिक शशि देवी शर्मा लगातार औचक निरीक्षण कर रहीं हैं। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने जिले के पांच बा स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने उझानी ग्रामीण छतुइया, नगर क्षेत्र का स्कूल, शेखूपुर और सहसवान क्षेत्र के ग्रामीण व नगर दोनों बा स्कूल चेक किए। यहां स्थिति बिल्कुल उलट पाई। स्कूलों में गंदगी के ढेर मिले। एक में शौचालय भी गंदे थे। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं उझानी के छतुइया में तो छात्र उपस्थिति ही खराब मिली। यहां सौ में से 16 छात्राएं ही मौके पर उपस्थित थीं। इसके अलावा खाने के सैंपल भी भरे। एडी बेसिक शशि देवी शर्मा ने बताया कि स्कूलों की हालत खराब पाई गई। वार्डनों को कड़ी हिदायत दी गई है। वहीं पांचों विद्यालयों में से एक में भी एकाउंटेंट नहीं मिले। लचर व्यवस्था को सुधारने के साथ, छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए जोर दिया गया है। इसकी आख्या बनाकर शासन को भेजी जाएगी। मानदेय काटा जाएगा। हालांकि इस दौरान वार्डनों ने भी अपनी समस्याओं को एडी बेसिक के समक्ष रखा। जिसे ध्यानपूर्वक सुना गया। आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


बच्चों के ज्ञान को परखा
बदायूं। लखनऊ से आईं यूनीसेफ की प्रोग्राम ऑफीसर एजुकेशन रूबीना ने विकास क्षेत्र दातागंज व कादरचौक के स्कूलों का भ्रमण कर बच्चों का ज्ञान परखा। उन्होंने जूनियर स्कूल रायपुर धीरपुर, फिरोजपुर तथा बा स्कूल में बच्चों से जानकारी प्राप्त की। मीना मंच के बारे में भी जाना। मीना मंच गतिविधियों को लेकर छात्राओं से वार्ता भी की। इसके अलावा मोहम्मदगंज, वादुल्लागंज, असरासी आदि स्कूलों में भी भ्रमण किया। इस मौके पर यूनीसेफ जिला समन्वयक फूल मोहम्मद अंसारी भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 तक करें छात्रवृत्ति आवेदन
बदायूूं। पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल मधु शर्मा ने बताया कि कक्षा 10 व 12वीं के छात्रवृत्ति आवेदन 15 मई तक ऑनलाइन भरें जाएंगे। बताया कि इसकी हार्डकॉपी तथा अटैच प्रपत्र की कॉपी निर्धारित समय पर कॉलेज में जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed