फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Azad Samaj Party state secretary arrested for shooting DJ operator in Budaun

UP: बदायूं में आजाद समाज पार्टी का प्रदेश सचिव गिरफ्तार, डीजे संचालक को लाइसेंसी बंदूक से मारी थी गोली

Sat, 16 Aug 2025 04:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 04:28 PM IST
सार

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में 14 अगस्त की रात डीजे संचालक को गोली मार दी गई थी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसके पिता ने आजाद समाज पार्टी का प्रदेश सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Azad Samaj Party state secretary arrested for shooting DJ operator in Budaun
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने डीजे संचालक को गोली मारने के आरोपी युवक को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की है। इसके बाद लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। घायल डीजे संचालक की हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी युवक आजाद समाज पार्टी का प्रदेश सचिव है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय निवासी अजय (25 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह डीजे व डेकोरेशन का काम करता है। 13 अगस्त की रात अजय डीजे का नया सिस्टम लेकर आया था। वह डीजे सिस्टम को बजाकर चेक कर रहा था। इसी बीच पड़ोस का रहने वाला आजाद समाज पार्टी का प्रदेश सचिव सुमित उर्फ समीर सागर वहां आ गया। उसने डीजे बजाने का विरोध जताया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सुमित व उसके परिजनों ने अजय के साथ मारपीट की। इसके चलते अजय ने पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक से मारी थी गोली 
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। 14 अगस्त की रात अजय घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी बीच सुमित अपने पिता रामेश्वर दयाल की लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गया। उसने अजय के सीने में बंदूक से गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने देर रात ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: बरेली से लापता हुईं तीन बहनें... छह घंटे बाद मुरादाबाद में मिलीं, पुलिस को बताई ये बात

घायल अजय के पिता की तहरीर पर आरोपी सुमित के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सुमित को जेल भेज दिया है। उसके पिता की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अभियुक्त के पिता के नाम पर बंदूक का लाइसेंस है। लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए डीएम को पत्र को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed