फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ayushman Arogya temples locked, patients reaching district hospital

Budaun News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले, जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीज

Thu, 22 Feb 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Arogya temples locked, patients reaching district hospital
कादरचौक के गांव ​खिरिया बाकरपुर का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर। संवाद
सेंटर बनाने से लेकर सीएचओ भी किए जा रहे तैनात, अनदेखी के चलते नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते गांवों में खोले गए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ( हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। अधिकतर केंद्रों के ताे महीनों ताले तक नहीं खुलते। यहां साफ-सफाई नहीं है। यही कारण है कि मरीजों को मुख्यालय में जिला अस्पताल आना पड रहा है जहां मरीजों की भीड़ लगी रहती है।

ग्रामीणों को उनके गांव या फिर समीपवर्ती गांव में ही 30 मिनट में इलाज दिलाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए गए थे। इन सेंटरों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नाम दिया गया। मरीजों को सामान्य बीमारियों का इलाज मिलने के साथ ही गंभीर रोगों में बेहतर परामर्श दिए जाने के लिए ही सीएचओ की तैनाती की गई है। सेंटरों पर मलेरिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, बलगम आदि की जांच की सुविधा से लैस भी किया गया है। यहां सीएचसी अपनी डयूटी से नदारद रहते हैं जिससे ग्रामीणों को इलाज नहीं मिलता। जिसकी बजह से मरीजों को सीएचसी, पीएचसी या फिर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन


सीएचओ निभानी होती है यह जिम्मेदारी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आने वाले गंभीर मरीजों की समस्याओं को सुनकर सर्जन या फिर फिजीशियन से बीमारी के बारे में ऑनलाइन चर्चा करेंगे। इसके बाद डॉक्टर ग्रुप पर ही संबंधित बीमारियों की दवाएं लिखकर भेजेंगे जो मरीजों को दी जाएंगी। गंभीर मरीज होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फैक्ट फाइल
265 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं जिले में
220 सीएचओ तैनात किए गए इन केंद्रों पर
45 सीएचओ की अभी भी कमी है केंद्रों पर
71 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अभी निर्माणाधीन



हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर लगभग सभी सीएचओ की तैनाती हो चुकी है। नए सेंटर बन रहे हैं और कुछ सेंटर ऐसे है जो जल्द ही तैयार हुए हैं उनपर सीएचओ की तैनाती नहीं हो सकी है। सीएचओ की तैनाती को डिमांड की गई है। ज्लद तैनाती के साथ ही अव्यवस्थाओं को दूर कराया जाएगा।- डॉ. अब्दुल सलाम, सीएमओ

कादरचौक के गांव खिरिया बाकरपुर का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर। संवाद

कादरचौक के गांव खिरिया बाकरपुर का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed