Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Auto-rickshaw overturns into a ditch after colliding with a bus; six passengers injured

Budaun News: बस से भिड़ंत होने के बाद खाई में पलटा ऑटो, छह यात्री घायल

Fri, 20 Nov 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw overturns into a ditch after colliding with a bus; six passengers injured
बदायूं के ककराला में हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती टेंपो चालक मुनीश। स्त्रोत वीडियो ग
ककराला। अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर एचएम गार्डन मैरिज हॉल के पास प्राइवेट बस ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से टेंपो खाई में पलट गया। हादसे में टेंपो सवार छह लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी टेंपो चालक मुनीश ककराला से टेंपो में सवारियों को बैठाकर बदायूं की ओर जा रहा था। बदायूं की ओर से एक प्राइवेट बस ककराला की ओर जा रही थी। बदायूं से निकलने के बाद एचएम मैरिज हॉल के करीब बस ने सामने से टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो सवारियों सहित खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बिरिया डंडा निवासी हृदेश, उनकी पत्नी प्रेमलता और उनकी डेढ़ साल की बच्ची अनाया गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी टेंपो चालक मुनीश, ककराला के वार्ड नंबर 6 निवासी फैजान और वार्ड नंबर 8 निवासी रईसन के भी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायलों को पुलिस अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर आई। इसमें दंपती और उनकी बेटी की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, टेंपो चालक और अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सीओ दातागंंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बदायूं के ककराला में हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती टेंपो चालक मुनीश। स्त्रोत वीडियो ग

बदायूं के ककराला में हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती टेंपो चालक मुनीश। स्त्रोत वीडियो ग

बदायूं के ककराला में हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती टेंपो चालक मुनीश। स्त्रोत वीडियो ग

बदायूं के ककराला में हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती टेंपो चालक मुनीश। स्त्रोत वीडियो ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed