{"_id":"62594c2dde731c22954244f8","slug":"attempt-to-take-accused-from-the-court-gate-who-came-to-surrender-advocate-clashed-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: सरेंडर करने आए आरोपी को कोर्ट गेट से ले जाने की कोशिश, पुलिस से भिड़े अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: सरेंडर करने आए आरोपी को कोर्ट गेट से ले जाने की कोशिश, पुलिस से भिड़े अधिवक्ता
Fri, 15 Apr 2022 04:12 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 15 Apr 2022 04:12 PM IST
सार
आरोपी कोर्ट के अंदर दाखिल होने जा रहा था कि सिविल ड्रेस में लगी पुलिस उसे काफी दूर तक घसीट ले गई। इसके बाद अधिवक्ता पुलिस से भिड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
बदायूं में शुक्रवार दोपहर न्यायालय में सरेंडर करने आए आरोपी को पुलिस ने जबरन कोर्ट गेट से ले जाने की कोशिश की। आरोपी बिलारी निवासी इमरान के खिलाफ सहसवान कोतवाली में मुठभेड़ की एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने उसे फरार होने वालों में मुजरिम दिखाया था।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर आरोपी कोर्ट के अंदर दाखिल होने जा रहा था कि सिविल ड्रेस में लगी पुलिस उसे काफी दूर तक घसीट ले गई। यह देखकर अधिवक्ता पुलिस से भिड़ गए और आरोपी को छुड़ाकर कोर्ट में पेश कर दिया। अधिवक्ता ने पुलिस के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन