{"_id":"65c54c2a64eaa360eb0fe384","slug":"attempt-to-rape-a-woman-who-came-from-bareilly-in-search-of-a-son-fir-against-two-including-a-tantrik-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113116-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेटे की चाहत में बरेली से आई महिला से दुष्कर्म की कोशिश, तांत्रिक समेत दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेटे की चाहत में बरेली से आई महिला से दुष्कर्म की कोशिश, तांत्रिक समेत दो पर एफआईआर
विज्ञापन
- बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात नौ बजे की घटना, मौके से भागे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिसौली कोतवाली इलाके में झाड़फूंक कराने आई महिला से तांत्रिक समेत दो लोगों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़ित महिला बरेलीकी रहने वाली है। उसका कहना है कि उसके दो बेटियां हैं। उसके बेटा नहीं है। इससे उसका पति आए दिन ताने देता रहता है और घर में कलेश करता है। उसके परिचित ख्याली ने बताया था कि बिसौली में एक ऐसा व्यक्ति है जो लड़का होने की दवा देता है। वह बातों में फंसाकर उसको बुधवार को बिसौली ले आया। रात करीब नौ बजे वह बिल्सी रोड पर ले गया, जहां एक खाली मैदान के सामने आलू के खेत में बैठा दिया। वहीं तांत्रिक भी पहुंच गया। फिर उस तांत्रिक ने अपनी झाड़फूंक शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान उस तांत्रिक ने ख्याली से कहा कि वह अपना काम शुरू कर दे। इससे ख्याली महिला के कपड़े उतारने लगा। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसका मुंह दबाने की कोशिश की। इससे आरोपी डर गए और मौके से भाग गए। बाद में महिला किसी तरह कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में बताया, जिस पर पुलिस ने ख्याली समेत अज्ञात तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महिला थाने आई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।