फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt to kill snake by crushing it with a stick, video goes viral

Budaun News: सांप को लाठी से कुचलकर मारने की कोशिश, वीडियो वायरल

Fri, 08 Nov 2024 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill snake by crushing it with a stick, video goes viral
सांप को लाठी से कुचलता युवक। स्रोत- पशु प्रेमी
बदायूं। शहर के एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार को घर में सांप दिखा तो कई लोग जमा हो गए। इस दौरान एक युवक ने सांप को लाठी से कुचलकर मार डाला, जिसका किसी ने वीडियो बनके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वन विभाग इस मामले में कार्रवाई की तैयारी में है। इस मामले में सांप को मारने वाले दो लोगों के अलावा अन्य तमाशबीन शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

वीडियो सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला बजरंगनगर का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर गुरुवार शाम सांप निकल आया था। शोर मचा तो आसपास इलाके के कई लोग एकत्र हो गए। सांप निकलकर बाहर की ओर भागा तो दो व्यक्तियों ने उसकी घेराबंदी कर ली। इनमें एक ने उसे लाठी से कुचलकर मार डाला। एक अन्य व्यक्ति भी वीडियो में उस पर हमला करता दिख रहा है।
विज्ञापन


चूंकि अज्ञात लोग इसलिए मुकदमे में शामिल किए जाने की अटकलें हैं, क्योंकि ये लोग भीड़ के रूप में वहां मौजूद थे। इसमें किसी ने भी घटना का विरोध नहीं किया, सभी तमाशबीन बनकर देखते रहे। सांपों के जानकारों की मानें तो मारा गया सांप चेकर्ड कीलबेक प्रजाति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो मिला है, इस मामले की जांच के लिए जल्द टीम भेजी जाएगी। सांप का शव मिलता है तो ठीक अन्यथा वन विभाग के अधिनियम के तहत मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।


पहले भी सांप को मारने पर दो लोगों पर दर्ज हो चुका है मुकदमा
इससे पहले उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दे लोगों के खिलाफ सांप को मारने की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इस मामले में विवेचक ने मरे हुए व्यक्ति का नाम भी शामिल करते हुए चार्जशीट लगा दी थी जिसका मामला कोर्ट ने चल रहा है। अब ये सांप को मारने का दूसरा मामला सामने आया है। देर शाम तक आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।



चेकर्ड कीलबैक (फाउली पिस्केटर), जिसे आमतौर पर एशियाई जल सांप के रूप में भी जाना जाता है। यह कोलुब्रिडे परिवार के उपपरिवार नैट्रिसिनी में एक सामान्य प्रजाति का सांप है। यह प्रजाति एशिया में स्थानिक है। यह विषहीन है। - अशोक कुमार, वन दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed