{"_id":"67895daf95e04bdb28077e66","slug":"attempt-to-kill-married-woman-eight-people-including-husband-named-badaun-news-c-123-1-sbly1035-132816-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विवाहिता को जान से मारने की कोशिश, पति समेत आठ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विवाहिता को जान से मारने की कोशिश, पति समेत आठ नामजद
विज्ञापन
उझानी। दहगवां नगर पंचायत के कर्मचारी ने दहेज में कार नहीं मिलने पर परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई।
आरोपी नगर पंचायत कर्मी पिंटू मोदी की पत्नी कीर्ति किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी अशोक कुमार की पुत्री है। कीर्ति की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। कीर्ति के मुताबिक, शादी के दौरान उनके पिता ने दहेज में दो लाख रुपये के अलावा घरेलू सामान भी दिया था, बावजूद इसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे।
आरोप है कि शादी के बाद पिंटू कार देने की मांग करने लगा। इसके बाद पिंटू समेत उसके परिजनों में पप्पू, मनोज, टिंकू, चारूल, ममता, नीलम और सास महारानी उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि पांच जनवरी को पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में बंद करके विवाहिता की पिटाई की। गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। कीर्ति ने इसकी शिकायत दूसरे दिन जरीफनगर थाना पुलिस से की तो कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद कीर्ति ने दो दिन पहले पिता के साथ कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने पति समेत आठों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक न मिलने पर पत्नी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश
- उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहिरटोला की घटना
- महिला के पिता ने सिविल लाइंस पुलिस को दामाद के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहिरटोला में दहेज में बाइक न मिलने पर युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की। उसकी गला दबाकर हत्या की कोशिश की। महिला के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाना पुलिस को तहरीर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आमगांंव निवासी वेदपाल पुत्र गेंदन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 2019 में उन्होंने सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में बेटी लक्ष्मी की शादी उझानी केे अहिरटोला के एक युवक से की थी। शादी के बाद से ही दामाद ने बाइक की मांग शुरू कर दी। उन्होंने बाइक देने में असमर्थता जताई तो उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा।
आरोप है कि बुधवार की शाम दामाद ने बेटी के साथ मारपीट की। गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। शोर होने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। इससे बेटी आरोपी के चुंंगल से बचकर पैदल-पैदल घर आ गई। पीड़िता पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।