{"_id":"69b7010379fb55d983088ea4","slug":"attempt-to-encroach-upon-plot-including-shops-police-drive-intruders-away-badaun-news-c-123-1-sbly1035-159359-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुकानों समेत प्लॉट पर कब्जे की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुकानों समेत प्लॉट पर कब्जे की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन
उझानी में कब्जा करने की नीयत से सड़क किनारे डाली गईं ईंटें।संवाद
उझानी। सड़क किनारे दुकानों और उसके पीछे प्लॉट पर कब्जा किए जाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए भारत संचार निगम के पूर्व कर्मचारी ने एसएसपी से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपियों को हालांकि मौके से खदेड़ दिया था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।कब्जे की कोशिश पिछले दिनों किए जाने का आरोप है।
अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र में नगला चूहरपुर निवासी पूर्व कर्मचारी मिथलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष-1997 में सड़क किनारे प्लॉट खरीदा था। इसके बाद बाउंड्री कराके बाहरी छोर पर दुकानों का निर्माण करवा दिया। जिस व्यक्ति से उन्होंने प्लॉट खरीदा, उसके बेटे ने कुछ लोगों से सांठगांठ कर पिछले दिनों रात में कब्जा करने की कोशिश की। दुकानों के पीछे आरोपियों ने निर्माण करने के लिए ईंटों समेत अन्य सामग्री भी पहले से ही इकट्ठी कर ली।
आरोपियों ने मुख्य दरवाजे का ताला भी तोड़ डाला। मिथलेश ने बताया कि ताला तोड़कर आरोपी अंदर से सरसों और गेहूं से भरी बोरियां निकाल ले गए। पुलिस कर्मियों ने हालांकि मौके पर पहुंचकर आरोपियों को खदेड़कर कब्जे की कोशिश तो नाकाम कर दी, लेकिन उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
पूर्व कर्मचारी मिथलेश ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताते हुए एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इसे लेकर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विवाद के मद्देनजर उन्होंने यथा स्थिति बहाल रखने के लिए कार्रवाई की है।