फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt to crush the girl with car, miscreants burn bike

Budaun News: युवती को कार से कुचलने का प्रयास, दबंगों ने फूंकी बाइक

Thu, 10 Apr 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Attempt to crush the girl with car, miscreants burn bike
वजीरगंज के पुसगमा में आग से जली बाइक। संवाद
बदायूं। वजीरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से फब्तियां कसने के विरोध में छह दबंगों ने युवती को कार से कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद दबंगों ने युवती पर हमला करते हुए उसके घर के बाहर खड़ी बाइक फूंक दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पांच दबंगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

वजीरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी भांजी को लेकर गांव का ही राशिद व उसके परिवार के लोग फब्तियां कसते थे। उसने कई बार आरोपियों को समझाया गया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसको लेकर पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। इसके चलते आरोपी पक्ष उसके परिवार से रंजिश मानता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर वह और उसके परिवार के लोग घर पर थे। इसी बीच दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राशिद, शहनबाज, जफरूद्दीन, शेर मोहम्मद, अखलाख, आमिर, मुस्लिम व चार से पांच अज्ञात लोग एक राय होकर कार से उसके घर के सामने आ धमके। सभी हमलावरों के हाथों में लाठी डंडे व लोहे की रॉड थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने आते ही उसके भतीजे के ऊपर जान से मारने के इरादे से कार चढ़ा दी, लेकिन भतीजे ने कूदकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से उस पर प्रहार किए। परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। परिजनों ने भागकर अपनी जान बचाई। राशिद ने कार से उसकी बाइक कुचल दी। इसके बाद बाइक में आग लगा दी। इससे लोगों में भगदड़ मच गई।

करीब आधे घंटे तक बवाल चलता रहा। मारपीट में वह, उनके दो बेटे घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने गांव पहुंचते ही पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वजीरगंज के पुसगमा में आग से जली बाइक। संवाद

वजीरगंज के पुसगमा में आग से जली बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed