फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt to attack a youth eating food in hotel

Budaun News: होटल में खाना खा रहे युवक पर हमले का प्रयास

Wed, 02 Jul 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Attempt to attack a youth eating food in hotel
बिसौली। साई विहार स्थित होटल में एक व्यक्ति परिवार व मित्रों के साथ खाना खा रहा था। इस दौरान उसके उनके ऊपर कुछ लोगों ने छूरी हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा नेता दबंगों से भिड़ गए। इसके बाद हमलावर भाग गया।
विज्ञापन

साई बिहार के होटल में नगर निवासी अमित अपने परिवार व मित्रों के साथ खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान आसिफ नाम का युवक तीन अज्ञात साथियों के साथ हाथ में छुरा लेकर आ धमका और अमित को गली की ओर खींचकर मारने का प्रयास किया। इसी बीच मौके पर पहुंचे भाजपा नगर महामंत्री राजकुमार ने कमर से बेल्ट निकालकर हमलावरों को खदेड़ दिया। राजकुमार की तत्परता से हमलावर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही बुध बाजार चौकी इंचार्ज अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश शुरू की। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कोतवाल हरेन्द्र सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed