फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   attack on ex pradhan

भगवतीपुर के पूर्व प्रधान पर हमला, घर के खिड़कियां-दरवाजे तोड़े

Sat, 28 Nov 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
attack on ex pradhan
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर में गुरुवार रात पूर्व प्रधान पर हमला हो गया। कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। वह जान बचाकर अपने घर में घुस गए। इसके बावजूद आरोपियों ने पीछा नहीं छोड़ा। हमलावरों ने उनके घर का दरवाजा और खिड़कियां तक तोड़ डालीं। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया लेकिन देर रात उसे छोड़ दिया। प्रधान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम भगवतीपुर निवासी पूर्व प्रधान सुरेश के मुताबिक बुधवार रात उनके मोहल्ले में बरात आई थी। उस घर में मेहमान रुके हुए थे। गुरुवार रात जमकर शराब भी पी गई। गुरुवार रात उनका छोटा बेटा अवधेश पड़ोस में परचून की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया था। मोहल्ले के कुछ और उनके मेहमान भी दुकान पर आए थे। उसी समय उन्होंने उनके बेटे से गाली गलौज कर दी। बेटे ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना पर पूर्व प्रधान पहुंच गए। उन्होंने दोनों ओर से बीच बचाव की कोशिश लेकिन आरोपियों ने उन पर ही हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट कर दी। इससे पूर्व प्रधान और उनका बेटा घर की ओर भागे। उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर पर आ गए। उन्होंने उनके घर का दरवाजा और खिड़कियां भी तोड़ डालीं। खिड़की पर लगी जाली को डंडे से तोड़ डाला।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया। उसे खेड़ा नवादा पुलिस चौकी ले जाया गया। देर रात पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पूर्व प्रधान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है। वह घर से भाग गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed