फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attack on advocate and his wife on complaint of beating children

Budaun News: बच्चों को पीटने की शिकायत पर अधिवक्ता व उनकी पत्नी पर हमला

Tue, 05 Dec 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Attack on advocate and his wife on complaint of beating children
उझानी। नगर के एक मोहल्ले में अधिवक्ता और उनकी पत्नी पर बच्चों को पीटने की शिकायत करने पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में अधिवक्ता और उनकी पत्नी घायल हो गईं। पत्नी को बुरी नीयत से घर से खींचकर ले जाने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन

घटना दो दिसंबर देर शाम की है। अधिवक्ता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी दो बेटियां परिवार के ही एक बच्चे के साथ टॉफी लेने पड़ोस की दुकान पर गईं थीं। लौटते समय मुशीर की बेटी ने किसी बात पर तीनों बच्चों की पिटाई कर दी। देर शाम अधिवक्ता ने इसकी शिकायत मुशीर से की।
विज्ञापन

इसके बाद मुशीर और उसकी पत्नी दरकशा समेत पांच-छह लोग अधिवक्ता के घर में घुस आए। हमलावरों ने अधिवक्ता और उनकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों में से एक ने अधिवक्ता की पत्नी से छेड़छाड़ की। उन्हें बुरी नीयत से घर से खींचकर ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने मुशीर और दरकशा समेत छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और घर में घुसकर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का कार्ड देने गई युवती को पीटा
इधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव अहीरवारा में पुरानी रंजिश में देवेंद्र, बबलू, पन्नालाल, प्रीति और पन्नालाल के बेटे ने पड़ोस में रिश्तेदार देवेंद्र के घर चचेरी बहन की शादी का कार्ड देने पहुंची करिश्मा पुत्री लटूरी को सिर में लाठी मार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल करिश्मा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed