फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ATMs do not seem to carry out over the crowd

एटीएम के बाहर से खत्म होने का नाम नहीं ले रही भीड़

Thu, 24 Nov 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
ATMs do not seem to carry out over the crowd
एटीएम के बाहर से खत्म होने का नाम नहीं ले रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फोटो 24 बीडीएन 16 
विज्ञापन



अधिकांश बैंक शाखाओं के परिसर में नहीं लग रही लाइन 
हजार और पांच सौ रुपये के बंद हो जाने के बाद से शहर की बैंक शाखाओं में उमड़ रही भीड़ लगभग थमने लगी है। गुरुवार को किसी बैंक शाखा परिसर के बाहर भीड़ की लाइन नजर नहीं आई। हां, शाखा परिसर में रुपये जमा और निकासी करने वालों की भारी भीड़ डटी रही। उधर, एटीएम से रुपये निकालने के लिए कार्ड धारकों की लाइन खत्म होती नजर नहीं आई। रुपये खत्म होने के बाद भी लोग एटीएम के बाहर लगी लाइन से नहीं हटे। 
गुरुवार को सुबह से लेकर रात तक एसबीआई के ई-कॉर्नर, बैंक ऑफ बड़ौदा की ई-लॉबी एवं विभिन्न बैंकों के एटीएम में रुपये भरे रहे। इससे लोगों ने लाइन में लगकर रुपये निकाले। एटीएम के बाहर लगने वाली भीड़ कम नहीं हो रही है, जबकि इसके विपरीत बैंक शाखाओं के बाहर काफी हद तक भीड़ कम हो गई है। बैंक कर्मचारियों की माने तो दो सप्ताह के अंदर बैंक शाखाओं में पहले जैसी स्थिति हो जाएगी। 
विज्ञापन

शहर की एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, सिंडीकेट बैंक, यूको बैंक, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, एक्सिस बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, महाराष्ट्र बैंक, एचडीएफसी आदि बैंकों में खाताधारकों ने खूब जमा निकासी की। बावजूद इसके कहीं पर नजर नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामनगर। कस्बे के बहजोई रोड पर स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा लगाई गई स्वैप मशीन से लाइन लगाकर लोगों ने अपने एटीएम कार्ड से दो हजार रुपये के नोट निकाले। पंप के बाहर तमाम लोगों की लाइन लगी रही। पेट्रोल पंप स्वामी वीरेंद्र बॉबी ने बताया की इस मशीन से कार्ड धारक एक दिन में दो हजार रुपये प्राप्त कर सकता है। यहां से तमाम कार्डधारकों ने आसानी के साथ रुपये निकाल कर राहत महसूस की। 
सिपाही और फौजी में हो गई हाथापाई  
रुदायन।
पंजाब नेशनल बैंक रुदायन में कांस्टेबल द्वारा जान पहचान के लोगों को बैंक में घुसाने से लाइन में लगे एक फौजी का पारा चढ़ गया और दोनों में हाथापाई हो गई। इससे माहौल गरमा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सिपाही की गलती बताई। 

बैंक में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगा सिपाही जान पहचान के लोगों को तो अंदर भेज रहा था। लाइन में लगे एक फौजी ने विरोध किया तो सिपाही भड़क गया। अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी देने लगा तो दोनों में हाथापाई होने लगी। इससे वहां पर अफरा-तफरी फैल गई। बाद में मामले का निपटारा हो गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा ने कहा कि लाइन में लगने को लेकर कहा सुनी हो गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed