{"_id":"5dd441598ebc3e54ba582399","slug":"atikarman-badaun-news-bly3847382144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों को तीन दिन की मोहलत, सड़क किनारे से हटा लें कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों को तीन दिन की मोहलत, सड़क किनारे से हटा लें कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। मुख्य बाजार समेत प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर पालिका परिषद की टीम 22 नवंबर से अतिक्रमण अभियान चलाएगी। पालिका कर्मचारियों ने मंगलवार को बाजार व मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर व्यापारियों व अन्य अतिक्रमण करने को तीन दिन की हिदायत देते हुए सामान कब्जा हटाने की चेतावनी भी दी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने से पहले पालिका की टीम ने मेन मार्केट में सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर लिया है। घंटाघर चौराहे से बदायूं रोड की ओर सब्जी मंडी के आसपास, कछला रोड बाजार में चौराहे से लेकर सहसवान तिराहा मोड़ तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। कुछ दुकानदारों ने तो अपने प्रतिष्ठानों के सामने खाली पड़ी जगहों पर पर फड़ लगवा दिए हैं। फड़ डालकर मिर्च मसाले बेचने वालों से लेकर ठेला खोमचे वालों से वसूली भी की जाती है। मंगलवार को पालिका की टीम ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटा लेने के लिए चेतावनी दी।
अतिक्रमणकारियों से कहा गया है कि तीन दिन में मेन मार्केट समेत प्रमुख स्थानों को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो 22 नवंबर को अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों के सामने सड़कों पर रखे मिले सामान को जब्त कर लिया जाएगा। ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि अभियान पीडब्ल्यूडी की भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए चलेगा। अतिक्रमणकारियों से फाइन भी वसूला जाएगा। पालिका प्रशासन की इस चेतावनी से मंगलवार को अतिक्रमणकारियों में हडकंप मचा रहा। बता दें कि तीन महीना पहले पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का अल्टीमेटम दिया था लेकिन उस समय कार्रवाई अधर में लटक गई थी।