फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   At some places the connection work is incomplete and at other places water is not available

Budaun News: कहीं कनेक्शन का काम अधूरा तो कहीं उपलब्ध नहीं हो पा रहा पानी

Tue, 04 Mar 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 04 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
At some places the connection work is incomplete and at other places water is not available
बगरैन के पेपल गांव में खुदी पड़ी सड़क। संवाद
बदायूं। जिले में जल जीवन मिशन योजना दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। वजीरगंज ब्लाॅक के एक मजरे में पानी की टंकी का काम अधूरा पड़ा है। जबकि पेंपल गांव में ओवरहेड टैंक से लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो सका है।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी गर्मी में ग्रामीणों को हैंडपंप के सहारे ही रहना पड़ेगा। अधिकारी भी निर्माण कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं।
जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने के लिए 1444 गांवों में पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें से 274 गांवों में मिशन का काम पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

जबकि 1170 गांवों में पानी की टंकियों का काम आज भी अधूरा है। कुंवरगांव क्षेत्र के गांव मुहीउद्दीननगर मजरा प्रहलादपुर में पिछले ढाई वर्ष से टंकी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन घर-घर कनेक्शन नहीं किए जा सके हैं। वजीरगंज ब्लाॅक के गांव सहावर खेड़ा में तीन साल में टंकी का निर्माण 30 फीसद ही हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही गांव रहेडिया में निर्माण शुरू करने के कुछ दिन बाद से काम बंद पड़ा है। पेंपल गांव में ओवरहैड टैंक तो बना दिया, लेकिन अभी तक लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो सका है। अधिशासी अिभयंता जल िनगम नरेंद्र वर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं। समय से काम पूूरा न होने पर होगी कार्रवाई।

बगरैन के पेपल गांव में खुदी पड़ी सड़क। संवाद

बगरैन के पेपल गांव में खुदी पड़ी सड़क। संवाद

बगरैन के पेपल गांव में खुदी पड़ी सड़क। संवाद

बगरैन के पेपल गांव में खुदी पड़ी सड़क। संवाद

बगरैन के पेपल गांव में खुदी पड़ी सड़क। संवाद

बगरैन के पेपल गांव में खुदी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed