फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Assistant teacher arrives at school under the influence of alcohol, gets into a confrontation with the headmaster.

Budaun News: शराब के नशे में स्कूल पहुंचा सहायक अध्यापक प्रधानाध्यापक से भिड़ा

Sun, 18 Oct 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher arrives at school under the influence of alcohol, gets into a confrontation with the headmaster.
दातागंज। क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के एक सहायक अध्यापक पर आरोप है कि वह शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा और टोके जाने पर प्रधानाध्यापक से भिड़ गया। बताया जाता है कि दोनों के बीच गुत्थम-गुत्था भी हुई। अन्य शिक्षकों ने बीचबचाव कराया। प्रधानाध्यापक ने मामले में सहायक अध्यापक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सहायक अध्यापक का मेडिकल कराया, जिसमें डॉक्टर ने एल्कोहल के प्रयोग की पुष्टि की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एक सहायक अध्यापक शराब पीकर विद्यालय पहुंच गया। उनकी अव्यवहारिक हरकतें देख प्रधानाध्यापक ने तत्काल विद्यालय से बाहर जाने को कहा। आरोप है कि उस समय तो वह चला गया, लेकिन कुछ समय बाद फिर लौट आया और प्रधानाध्यापक से भिड़़ गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर दोनों में गुत्थम-गुत्था हो गई। मौजूद स्टाफ ने दोनों को अलग किया। प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापक के खिलाफ दातागंज कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने सहायक अध्यापक का मेडिकल कराया। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी रिदेश भसीन ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में एल्कोहल इस्तेमाल की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अशेषनाथ ने कहा है कि आरोपी सहायक अध्यापक का पुलिस ने मेडिकल कराया था, जिसमें एल्कोहल के प्रयोग की पुष्टि हुई है। वहीं बीईओ लक्ष्मीनारायण ने बताया कि जानकारी होने पर वह विद्यालय गए थे, अपराह्न 2:30 बजे विद्यालय बंद मिला, जबकि विद्यालय को 3.00 बजे तक खुलना चाहिए था। मामला गंभीर है, जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed