फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Assembly 95 The company needed a central force

विधानसभा चुनाव के लिए 95  कंपनी केंद्रीय बल की जरूरत

Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में छह विधानसभा सीटों पर 15 फरवरी को होगा मतदान
 सामान्य विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिले को 95 कंपनी केंद्रीय बल की जरूरत है। इस संबंध में चुनाव आयोग को डिमांड भेज दी गई है। जिले को कुल कितनी कंपनी अर्ध सैनिक बल मिलेगा। इस बारे में स्थिति 31 जनवरी तक साफ हो जाएगी। प्रशासन ने अर्ध सैनिक बलों के ठहरने के लिए व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। 

जिले की विधानसभा की छह सीटों पर 15 फरवरी को मतदान कराया जाना है। कुल 2325 मतदान केंद्रों पर मतदान होना है। मतदान शंातिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन अभी से जुटा हुआ है। छह विधान सभा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 95 कंपनी केंद्रीय बलों की जरूरत है।  इस संबंध में डिमांड चुनाव आयोग को भेज दी गई है। जिले भर में स्कूल-कॉलेज और धर्मशाला आदि का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। यहां केंद्रीय बलों को ठहराए जाने की व्यवस्था की जाएगी। छह सीटों पर चुनाव के लिए 28 जनवरी से नामांकन शुरू होंगे। एसपी देहात संजय राय ने बताया कि सुरक्षा बलों के संबंध में डिमांड चुनाव आयोग भेज दी गई है। बदायूं को कुल कितनी कंपनी केंद्रीय बल मिलेंगे, इस पर स्थिति 31 जनवरी तक स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed