{"_id":"58a5e8584f1c1b1d5cd84a58","slug":"assaulting-nursing-staff-fiercely-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम में स्टाफ से मारपीट, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंगहोम में स्टाफ से मारपीट, जमकर हुआ हंगामा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी से कहासुनी के बाद स्टाफ और मरीज में मारपीट
सिविल लाइंस पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत कराया
शहर में टंडन प्लाजा के पास स्थित एक नर्सिंगहोम में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। दवा लेने पहुंचे एक युवक की स्टाफ से कहासुनी हो गई। उसने नर्सिंगहोम के एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद नर्सिंगहोम के स्टाफ ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। उस वक्त तो लोगों ने बीच-बचाव करा दिया।
कुछ देर के बाद वही युवक कई लोगों को लेकर फिर से नर्सिंगहोम पहुंचा। इन लोगों ने फिर से नर्सिंगहोम स्टाफ और डॉक्टर से मारपीट की। हंगामा बढ़ने पर किसी ने खबर सिविल लाइंस पुलिस को दे दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जमीरुल हसन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मारपीट करने वाले कई युवक यहां से भाग चुके थे। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। पुलिस के मुताबिक देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज कराने को किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर जमीरुल हसन का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।