फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Assault on lineman and vandalism at electrical substation

Budaun News: विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन से मारपीट और तोड़फोड़

Sun, 19 Jul 2026 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Assault on lineman and vandalism at electrical substation
अलापुर। शनिवार रात सखानू विद्युत उपकेंद्र में बाइक से आए तीन युवकों ने ड्यूटी पर तैनात विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट की। उपकेंद्र में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। लाइनमैन ने कपड़े फाड़ डालने, मोबाइल फोन लूट ले जाने का आरोप भी हमलावरों पर लगाया है। घटना के बाद उपकेंद्र से जुड़े करीब 25 गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सखानू बिजली उपकेंद्र पर तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर नसीरुद्दीन एवं लाइनमैन प्रवेश नाइट ड्यूटी पर थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक बिजली उपकेंद्र में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए कहा कि नौ बज गए हैं और उनके गांव की लाइन क्यों नहीं जोड़ी है। लाइन में खराबी बताई तो नाराज हो गए और दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने बिजली उपकेंद्र के उपकरणों में भी तोड़फोड़ की ओर कर्मचारियों के मोबाइल फोन और कुछ रुपये भी लूट ले गए। कर्मचारियों के अनुसार तीनों आरोपी नशे की हालत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश में उनके गांव नैथू व जखैली भी गई, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। घटना की जानकारी पर अवर अभियंता मनीष कुमार भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी लेने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की तहरीर दी। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed