{"_id":"6ab822c4e9c8bf5fa503314b","slug":"assault-following-taunts-at-wedding-procession-case-registered-against-nine-people-badaun-news-c-123-1-sbly1035-174063-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरात में फब्तियां कसने पर मारपीट, नौ लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरात में फब्तियां कसने पर मारपीट, नौ लोगों पर केस
विज्ञापन
उझानी। बरात की विदाई के समय महिला को देखकर फब्तियां कसने और विरोध करने पर मारपीट करने के दो साल पुराने मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि शिकायत पुलिस से भी की गई थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मामला 30 जनवरी 2024 का है। कछला में वार्ड नंबर- एक निवासी जलालुद्दीन के मुताबिक- आरोपी पड़ोसी कमरुद्दीन की नातिन की उस दिन बरात आई थी। विदाई के समय शाम करीब सात बजे जलालुद्दीन के परिवार की महिला भी दरवाजे पर खड़े होकर बरात देख रही थी। आरोप है कि उसी दौरान कुछ युवकों ने महिला को देखकर फब्तियां कसना शुरू कर दीं। उसे गालियां भी दी गईं।
जलालुद्दीन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कई और लोगों को बुला लिया। लाठी-डंडे लेकर आरोपी उनके घर में घुस आए। जलालुद्दीन, उनके बेटे मोहम्मद यासीन और मोहम्मद यामीन पिता को बचाने पहुंचे तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया।
विज्ञापन
पिटाई से घायल जलालुद्दीन और उनके बेटों ने घटना के बाद रात में ही पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया। आरोप है कि पुलिस ने घायलों का मेडिकल तो कराया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घायलों में यामीन के हाथ की हड्डी भी टूट गई थी।
पुलिस अफसरों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो जलालुद्दीन ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कमरुद्दीन, उसके बेटे निजाकत, सिजाकत, यूनिस और युसूफ, प्रदीप सिंह, सोनू, प्रशांत और राम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामला काफी पुराना है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।