फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Assault and stone-pelting following a collision involving a scooter; allegation of snatching 2.05 lakh.

Budaun News: स्कूटी टकराने पर मारपीट व पथराव, 2.05 लाख रुपये छीनने का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Assault and stone-pelting following a collision involving a scooter; allegation of snatching 2.05 lakh.
बिसौली। स्कूटी टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव के आरोप लगाए गए। एक पक्ष ने मारपीट के दौरान 2.05 लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने घर पर ईंट पत्थर बरसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला बुद्ध बाजार निवासी संजीव महाजन के अनुसार, वह गल्ला मंडी से घर जा रहे थे। रास्ते में बजरंग चौक पर कपड़े की दुकान करने वाले अतुल गुप्ता उर्फ छोटू की स्कूटी से उनकी स्कूटी टकरा गई। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। संजीव पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके पास रखे करीब 2.05 लाख रुपये भी छीन लिए गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, अतुल गुप्ता उर्फ छोटू पक्ष का आरोप है कि स्कूटी टकराने के बाद संजीव ने गाली गलौज शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर संजीव ने अपने भाई विवेक गुप्ता को फोन कर बुला लिया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि बाद में दूसरे पक्ष के परिजनों और करीब आधा दर्जन लोग उनके घर पहुंचे और ईंट पत्थर बरसाने लगे। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। अतुल पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed