{"_id":"6914eab50cec05f0f7086a9e","slug":"ashish-and-aarti-became-the-presidents-of-dharma-jagruti-sansthan-badaun-news-c-123-1-sbly1006-150761-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष बने आशीष और आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष बने आशीष और आरती
विज्ञापन
फोटो आशीष जैन। संवाद
बिल्सी। जेपी जैन स्कूल में बुधवार को आयोजित धार्मिक शिविर में धर्म जागृति संस्थान के युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। यह कार्यक्रम आचार्य वसुनंदी महाराज के परम प्रभावक शिष्य उपाध्याय मुनिश्री प्रज्ञानंद महाराज के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।
प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला की अनुशंसा पर नगर के युवा प्रकोष्ठ की कमान आशीष जैन को सौंपी गई। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डब्बू जैन, कोषाध्यक्ष नीरज जैन, महामंत्री प्रशांत जैन, उपमहामंत्री निखिल जैन, मीडिया प्रभारी प्रीत कुमार जैन, उपाध्यक्ष ऋतिक जैन, दीपक जैन व लकी जैन बनाए गए।
इसके साथ ही अनिल जैन सोनी, शरद कुमार जैन और मृगांक जैन को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया। महिला प्रकोष्ठ में नगराध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ.आरती जैन को दी गई। उपाध्यक्ष पूजा जैन, महामंत्री स्वीटी जैन, उपमहामंत्री बबिता जैन, कोषाध्यक्ष इंदु जैन तथा सह-कोषाध्यक्ष निशा जैन को बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मानस श्री ने शपथ दिलाई और संगठनात्मक कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी से जीव दया, परोपकार, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग, जरूरतमंदों को वस्त्र एवं कंबल वितरण तथा धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संवाद