फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Asha worker dead body found in a field in baduan

UP: नग्न अवस्था में आशा कार्यकर्ता का खेत में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Mon, 19 May 2025 10:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अलापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अलापुर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 19 May 2025 10:22 PM IST
सार

 आशा बहू सोमवार की सुबह एएनएम के साथ पास के ही गांव में गई थी। बताया जा रहा है कि देर शाम को वह स्कूटी से एएनएम के साथ गांव के बाहर तक आई। एएनएम लौट गई। कुछ ही देर बाद गांव से करीब तीस सौ मीटर दूरी पर मक्का के खेत में उसका नग्न अवस्था में शव राहगीरों ने पड़ा देखा।

विज्ञापन
Asha worker dead body found in a field in baduan
मक्के का खेत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं स्थित अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आशा कार्यकर्ता का नग्न अवस्था में गांव के बाहर मक्का के खेत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग व गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। शव देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आशा बहू सोमवार की सुबह एएनएम के साथ पास के ही गांव में गई थी। बताया जा रहा है कि देर शाम को वह स्कूटी से एएनएम के साथ गांव के बाहर तक आई। एएनएम लौट गई। कुछ ही देर बाद गांव से करीब तीस सौ मीटर दूरी पर मक्का के खेत में उसका नग्न अवस्था में शव राहगीरों ने पड़ा देखा तो परिवार को सूचना दी। सूचना पर परिवार व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. बृजेश कमार सिंह, सीओ दातागंज के के तिवारी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को जिला मुख्यालय भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर मौके पहुंचा था। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शव नग्न अवस्था में मिला है। सलवार नहीं थी जबकि सूट पहने हुई है। पोस्टामर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नपहीं मिली है। जो तहरीर परिजन देंगे। उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed