फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   As soon as the nodal officer left, the stray animals were hidden

Budaun News: नोडल अधिकारी के जाते ही भगाए छिपाए गए छुट्टा पशु

Sat, 08 Apr 2023 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
As soon as the nodal officer left, the stray animals were hidden
08-बीडीएन-07-बिसौली में इस तरह झुंड बनाकर गोवंश रहते हैं। संवाद
- तीन दिन तक सड़कों पर नहीं दिखे गोवंश, गोआश्रय स्थलों की व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में छुट्टा गोवंश और गोआश्रय स्थलों की स्थिति जानने के लिए नोडल अधिकारी भेजे गए। यहां विशेष सचिव अशोक कुमार पहुंचे। तीन दिन वह जिले में रहे तब तक सड़कों पर कहीं गोवंश दिखाई नहीं दिए। गोआश्रय स्थलों की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। उनके वापस लौटने पर जिले के अधिकारियों ने तो चैन की सांस ली है, लेकिन उनके जाते ही सड़कों पर फिर से गोवंशों के झुंड नजर आने लगे हैं।
जिले में तीन दिवसीय दौरे पर चिकित्सा शिक्षा के विशेष सचिव अशोक कुमार को नोडल अधिकारी बनाकर भेजा गया था। उनके आने की सूचना पर जिले के अधिकारियों ने दफ्तरों से निकलकर सड़कों और गोआश्रय स्थलों का रुख कर लिया, ताकि नोडल अधिकारी को सब कुछ दुरुस्त मिले। इसमें अधिकारी काफी हद तक कामयाब भी रहे। नोडल अधिकारी को सिर्फ वे ही गोआश्रय स्थल दिखाए गए, जहां आंकड़ों से लेकर व्यवस्थाएं तक सब कुछ दुरुस्त थीं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के भ्रमण के दौरान कहीं भी रास्ते में उन्हें छुट्टा गोवंश न दिख जाए, इसके लिए न सिर्फ पशु पालन और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को लगाया, बल्कि ग्राम प्रधानों से भी सहयोग लिया गया। शुक्रवार को नोडल अफसर के बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव खितौरा जाने की सूचना पर प्रधान ने छुट्टा गोवंश को सड़कों से खेतों की ओर खदेड़वा दिया। हालांकि गांव वालों ने हंगामा करके ग्राम प्रधान की मंशा पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के वापस जाते ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिन कर्मचारियों को गोवंश को भगाने-छिपाने के लिए लगाया गया था, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है। लिहाजा छुट्टा पशुओं ने फिर से सड़कों से लेकर खेतों तक में धमाचौकड़ी मचानी शुरू कर दी है। इससे लोगों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनपने लगा है।


बिल्सी की कॉलोनियों में घूमते दिखे गोवंशों के झुंड
बिल्सी। तहसील की बात छोड़िए यहां तो कस्बे में ही 100 से 150 गोवंशों इधर-उधर घूमते नजर आ जाते हैं। यह गोवंश अपने-अपने झुंड बनाकर घूमते रहते हैं। इसके आसपास से निकलने वाले लोगों को कब ये अपना निशाना बना ले, इसका किसी को पता नहीं है। सबसे खराब हालात दुर्गा कॉलोनी, सरकारी अस्पताल का है। जब नोडल आए तो थे पशुओं की संख्या कुछ कम हुई थी। लेकिन शनिवार सुबह से फिर से वहीं हाल है। संवाद



दातागंज के फिर से बिगड़े हालात
दातागंज। नगर के साथ पूरे तहसील में छुट्टा गोवंशों ने आतंक मचा रखा है, पिछले दो-तीन दिन काफी शांति रही, लेकिन शनिवार को फिर से इन छुट्टा गोवंशों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया। सड़कों पर जहां पर मर्जी हो वहां पर बैठ जाते हैं। खेतों में कब किसी फसल को खराब कर दें, किसी पर हमला कर दें, कुछ नहीं कहा जा सकता। शनिवार को कस्बे, उसावां के वार्ड नंबर चार समेत म्याऊं आदि में काफी संख्या में गोवंश छुट्टा घूम रहे थे। संवाद


दिसौली गंज रोड पर बैठे दिखे गोवंश
बिसौली। शनिवार को फिर से छुट्टा गोवंश सड़कों से लेकर खेतों में तक में दिखाई दिए। इससे फिर से किसानों की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। हालात ये है कि दिसौली गंज रोड की आज स्थिति बेहद खराब थी। सुबह के समय करीब दो दर्जन गोवंश सड़क पर बैठे हुए थे। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। साथ ही रानेट, फतेहपुर, भटपुरा परसिया, बंजरिया के खेतों में काफी संख्या में गोवंश दिखाई दिए। संवाद



कछला रोड, भवानीपुर में भी स्थिति रही खराब
सहसवान। तहसील क्षेत्र में नोडल अधिकारी आने के साथ ही वहां के हालात में जो सुधार आया था। वह अभी बना हुआ है, अधिकारियों ने अधिकांश गोवंशों को गोआश्रय स्थल में छुड़वा दिया गया था। इसकी वजह से सड़कों पर कम ही गोवंश दिखाई दे रहे हैं। हालांकि शनिवार को कछला रोड, भवानीपुर आदि की तरफ छुट्टा गोवंश दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed