फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   As soon as Shiva's bow broke, chants of Jai Shri Ram began.

Budaun News: शिव धनुष के टूटते ही लगने लगे जय श्रीराम के जयकारे

Wed, 29 Oct 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
As soon as Shiva's bow broke, chants of Jai Shri Ram began.
बिसौली में रामलीला मंचन में श्रीराम ​शिव धनुष उठाने चले। संवाद
बदायूं। बिसौली के कृषि प्रदर्शनी मैदान में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में बुधवार को सीता स्वयंवर में शिव धनुष भंजन और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ।
विज्ञापन

मंचन के दौरान जब प्रभु श्रीराम ने शिव धनुष उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इसके उपरांत जब भगवान परशुराम क्रोधित मुद्रा में मंच पर प्रकट हुए तो दृश्य अत्यंत प्रभावशाली बन गया। परशुराम और लक्ष्मण के बीच संवाद ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

लक्ष्मण के विनोदी और निर्भीक संवादों के साथ परशुराम का तेजस्वी रूप देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। अंत में जब परशुरामजी ने श्रीराम का दिव्य तेज पहचान कर उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना और अपना क्रोध शांत किया, तो पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुष्पेंद्र नाथ गर्ग, बेबी बाबू सर्राफ, राम प्रकाश राम, महाप्रबंधक अनुपम गुप्ता, नीटू गर्ग, कोषाध्यक्ष कन्हैया, केशव गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मंचन की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed