{"_id":"5877a01e4f1c1bab78ba9410","slug":"arv-got-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने बाद जिला अस्पताल को मिली एआरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने बाद जिला अस्पताल को मिली एआरवी
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने के बाद जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन की किल्लत दूर हो पाई है। जिला अस्पताल को एआरवी की सप्लाई मिल गई है। पहले खेप में एक हजार वैक्सीन मिली हैं। कुत्ता और बंदर के काटने पर लगने वाली वैक्सीन के लिए अस्पताल आने वाले लोगों को अब मायूस होकर नहीं लौटना होगा।
सरकारी अस्पतालों में शासन से निर्धारित रेट कांट्रेक्ट के आधार पर कंपनियों से दवाओं की खरीद की जाती है। जिला अस्पताल में करीब चार महीने पहले एआरवी खत्म हो गई थी। वैक्सीन की सप्लाई करने वाली दवा कंपनी को इस बारे में कई बार लिखा गया। डीएम पवन कुमार ने भी अस्पताल में एआरवी न होने पर नाराजगी जताई थी। एआरवी लगवाने अस्पताल आने वाले लोगों को चार महीने से बैरंग लौटना पड़ रहा था। अब एक हजार वायल की सप्लाई मिलने से लोगों को आसानी होगी। हालांकि, एआरवी का यह कोटा दो महीने के भीतर ही खत्म हो जाएगा।