फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ARTO could not recover tax of nine crores

‘एकमुश्त समाधान योजना’ खत्म, नौ करोड़ का टैक्स नहीं वसूल पाया एआरटीओ

Mon, 10 Oct 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:58 AM IST
सार

वाहन चालकों से रोड टैक्स वसूलने के लिए 27 जून को एकमुश्त समाधान योजना शुरू थी और अब खत्म भी हो गई, लेकिन एआरटीओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी टैक्स नहीं वसूल पाए। यह टैक्स जमा कराने के लिए एआरटीओ को लक्ष्य मिला था। यह हैं विभाग के बड़े बकायेदारबाबू गद्दी 4.33 लाख हशमत अली 4.31 लाखअहमद 3.95 लाखजसपाल सिंह 3.71 लाखमुकेश गुप्ता 3.71 लाखगौस मोहम्मद 3.34 लाखराजेंद्र पाल 2.74 लाखनाजिम अली 2.39 लाखकासिम हुसैन 2.36 लाख एकमुश्त समाधान योजना की 26 सितंबर के बाद तारीख नहीं बढ़ी।

विज्ञापन
ARTO could not recover tax of nine crores
एआरटीओ कार्यालय। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। वाहन चालकों से रोड टैक्स वसूलने के लिए 27 जून को एकमुश्त समाधान योजना शुरू थी और अब खत्म भी हो गई, लेकिन एआरटीओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी टैक्स नहीं वसूल पाए। योजना पर ज्यादा गौर नहीं करने का परिणाम यह हुआ कि वाहन मालिकों से नौ करोड़ रुपये का टैक्स नहीं वसूला जा सका।
विज्ञापन

बदायूं जिले में 4226 वाहनों पर नौ करोड़, 73 लाख रुपये का टैक्स निकला। यह टैक्स जमा कराने के लिए एआरटीओ को लक्ष्य मिला था। शासन ने टैक्स जमा करने के लिए 27 जून को एकमुश्त समाधान योजना शुरू की थी। 27 जून से लेकर 26 सितंबर तक योजना चलाई गई। योजना केवल एक माह के लिए थी, लेकिन शासन से तीन बार इसकी तारीख बढ़ाई गई। एक माह की योजना चार माह तक चली। इसके अलावा रविवार को भी कार्यालय खोला गया। अगस्त माह में घर-घर जाकर रोड टैक्स वसूलने की योजना चलाई गई, लेकिन कार्यालय का कोई भी अधिकारी कर्मचारी टैक्स वसूलने को कार्यालय से नहीं निकला।
विज्ञापन

इस दौरान केवल 235 लोगों ने स्वयं टैक्स जमा करने को आवेदन किया। उनमें भी 216 लोगों ने 71 लाख, 53 हजार का टैक्स जमा किया। यह टैक्स जमा कराने के लिए अधिकारियों को कहीं जाना नहीं पड़ा। अभी भी जिले में 4010 वाहनों पर नौ करोड़ दो लाख रुपये का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में पकड़े गए थे दलाल
एआरटीओ कार्यालय के बाहर से हाल ही करीब डेढ़ दर्ज दलाल पकड़े गए थे। इसके अलावा उनसे एक कार में प्रिंटर, लैपटॉप, मोहर आदि सामान बरामद हुआ था।
ई-रिक्शा पर बकाया है एक करोड़ का टैक्स
जिले में दौड़ रहे ई-रिक्शा पर ही एक करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। हैरानी की बात यह है कि आज तक टैक्स जमा कराने के लिए विभाग ने कभी ई-रिक्शा नहीं रोका और न कभी इसकी चेकिंग की गई। इससे ई-रिक्शा पर टैक्स बढ़ता चला गया।
यह बढ़ीं तारीख
यह योजना 27 जून को शुरू हुई थी। इसके बाद 26 जुलाई को दोबारा एक माह का समय और बढ़ाया गया। 26 अगस्त को और समय बढ़ाया गया। यह योजना 26 सितंबर तक चली। इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई गई।

यह हैं विभाग के बड़े बकायेदार
बाबू गद्दी 4.33 लाख
हशमत अली 4.31 लाख
अहमद 3.95 लाख
जसपाल सिंह 3.71 लाख
मुकेश गुप्ता 3.71 लाख
गौस मोहम्मद 3.34 लाख
राजेंद्र पाल 2.74 लाख
नाजिम अली 2.39 लाख
कासिम हुसैन 2.36 लाख
एकमुश्त समाधान योजना की 26 सितंबर के बाद तारीख नहीं बढ़ी। अभी नौ करोड़ से ज्यादा का टैक्स बकाया है। अगर कोई टैक्स जमा करना चाहता है तो वह कार्यालय आकर टैक्स जमा कर सकता है। एआरटीओ को इसमें अधिकार होता है कि वह टैक्स माफ कर सकता है। -विकास कुमार यादव, आरआई एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed