फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arpit wanted strict action in the family dispute, but got himself trapped

Budaun News: पारिवारिक विवाद में कड़ी कार्रवाई चाहता था अर्पित, खुद ही फंस गया

Thu, 25 Sep 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Arpit wanted strict action in the family dispute, but got himself trapped
कीटनाशक पीने की बात सुन सरकारी गाडी़ से मेडिकल कॉलजे ले जाती सिविल लाइंस थाना पुलिस। स्रोत-पुलि
बदायूं। जिस पारिवारिक विवाद में कड़ी कार्रवाई के लिए अर्पित विषाक्त खाकर एसएसपी से मिलने पहुंच गया, वही अब उसके गले की फांस बन गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ ही सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल तो अभी सैफई मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है, लेकिन सेहत में सुधार होने पर उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। वहीं मूसाझाग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अर्पित पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गुलड़िया वार्ड नंबर 10 निवासी अर्पित उर्फ भोला पुत्र बाबू सिंह ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय के सामने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फिलहाल, उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अर्पित और उसके परिवार की गांव के ही रामभरोसे लाल परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी मामले में बीती 19 अगस्त को भी दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना मूसाझाग थाने में मुकदमे दर्ज कराए थे। इसके बाद 23 सितंबर मंगलवार को फिर कहासुनी और विवाद के बाद अर्पित ने यह कदम उठा लिया। अब अर्पित का यह कदम उसके व परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम कार्यालय में भी कीटनाशक पीकर पहुंच चुका है एक फरियादी
उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक जितेश गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुकदमे की कार्रवाई व जेल जाने से बचने के लिए उसने बीते 15 सितंबर को डीएम कार्यालय के बाहर कीटनाशक पी लिया और शिकायती पत्र देने पहुंच गया था। इस मामले में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराके इलाज कराया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed