फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Around 27 students proceeded in a van, many's condition deteriorates

एक वैन में भर दीं 27 छात्राएं, कई की हालत बिगड़ी

Sun, 29 Jan 2017 11:25 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के जीलॉट पब्लिक स्कूल में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आई थीं 
सभी छात्राएं वजीरगंज के कस्तूरबा विद्यालय की

शहर के जीलॉट पब्लिक स्कूल में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने आईं वजीरगंज के कस्तूरबा विद्यालय की 27 छात्राओं को वापस भेजने के लिए एक ही वैन में भर दिया गया। देर शाम तक तक वैन वजीरगंज पहुंची  तब तक 15 छात्राओं की हालत बिगड़ चुकी थी। छात्राओं को सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद बाकी छात्राओं को वापस विद्यालय भेज दिया गया। गंभीर हालत वाली चार छात्राओं को भर्ती कर लिया गया। बाद में दो की हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल  रेफर करना पड़ा।

वजीरगंज के कस्तूरबा विद्यालय की 27 छात्राएं रविवार को शहर में उसावां रोड स्थित जीलॉट पब्लिक स्कूल में चल रही ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने आई थीं। इनके साथ कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका कुसुम भी थीं। शाम को प्रतियोगिता खत्म होने के बाद छात्राओं को वजीरगंज जाना था। सभी छात्राओं और बा स्कूल की शिक्षिका कुसुम को एक ही मारुति वैन में बैठा दिया। शिक्षिका का कहना है कि एक ही वैन में इतनी छात्राओं को बैठाने से उन्होंने मना किया लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। छात्राएं भूसे की तरह भरने के बाद वैन चालक वजीरगंज के लिए चल दिया। देर शाम जब तक मारुति वैन वजीरगंज पहुंची तब तक 15 छात्राओं की हालत बिगड़ चुकी थी। इनको उल्टियां होने लगीं। कई छात्राएं बेहोश भी हो गईं। वजीरगंज पहुंचने के बाद छात्राओं को तुरंत ही सीएचसी ले जाया गया। यहां काजल (13) पुत्री नरेंद्र निवासी दौलतपुर, निशा (14) पुत्री मुस्तकीन निवासी दूंगो, खुशबू (14) पुत्री यशपाल निवासी वनकोटा और रचना (15) पुत्री रघुवीर सिंह की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। चारो छात्राएं देर रात तक बेहोश थीं। यहां हालत में सुधार न होने पर काजल और निशा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। छात्राओं के परिवार वाले भी खबर मिलने पर वजीरगंज पहुंच गए थे। इस बारे में जीलॉट पब्लिक स्कूल के प्रबंधन से जुड़े अनिल बाबू से पक्ष लेने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया  लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed