फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arogya Mela: Machine is faulty, blood pressure could not be measured

आरोग्य मेला : मशीन खराब, नहीं मापा जा सका रक्तचाप

Mon, 24 Mar 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Machine is faulty, blood pressure could not be measured
दबतोरी पीएचसी में मरीज से जानकारी लेते डॉक्टर। संवाद - फोटो : संवाद
दबतोरी/रिसौल। जिले की 48 पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। दबतोरी पीएचसी में मशीन खराब होने की वजह से मरीजों के रक्तचाप (बीपी) की जांच नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपराह्न 1:20 बजे 40 मरीज दवा ले जा चुके थे। इनमें अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार व एलर्जी के रहे। इस दौरान तीन जांचें मलेरिया, दो टाइफाइड, एक पीलिया व एक काला पीलिया की हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। चार जांचें मधुमेह की हुईं।
विज्ञापन

मेले में कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं पहुंचा। दबतोरी पीएचसी में नुज कुमार को डॉक्टर ने लक्षण के आधार पर दवा दे दी, जबकि बीपी नहीं मापा जा सका। वहीं डॉ. जहीर अहमद, फार्मासिस्ट समद अली, लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार, वार्ड बॉय कैलाश कुमार, एएनएम कु. एलम, स्वीपर जगदीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रिसौली नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. ब्रजेश कुमार, फार्मासिस्ट शशिकांत मौर्य, एलटी ओमेंद्र यादव, वार्ड बॉय मदनपाल, एएनएम दीपा ने मरीजों का उपचार किया। इनमें 10 मरीज खांसी, जुखाम, 10 वायरल फीवर, पांच दाद, खाज, खुजली के पहुंचे। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि दबतोरी में नई बीपी मशीन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed