फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arogya Mela: Locks of Nagpur's new PHC not opened

आरोग्य मेला: नागपुर नवीन पीएचसी के नहीं खुले ताले

Mon, 02 Jun 2025 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Locks of Nagpur's new PHC not opened
बिसौली के नागपुर पीएससी पर लटका ताला। संवाद
बदायूं। आरोग्य मेले की पड़ताल में तमाम अव्यवस्थाएं सामने आ रहीं हैं। रविवार को नागपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा तो दूर वहां ताले तक नहीं खुले। गांव के लोगों ने बताया कि यहां कभी कोई डॉक्टर नहीं आते। कभी-कभी कर्मचारी आकर सफाई कर चला जाता है। इसी तरह से अन्य पीएचसी पर भी खामियां मिली हैं। जिले की 48 नवीन पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में 3180 मरीज पहुंचे। अधिकतर मरीज बुखार, उल्टी और दस्त के आए। इस दौरान एक हजार से अधिक जांचें की गईं, लेकिन डेंगू की एक भी जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन



नागपुर में नहीं खुले पीएचसी के ताले
बिसौली। नागपुर में नवीन पीएचसी है, जो आरोग्य मंदिर में संचालित हो रही है। रविवार को आरोग्य मेले में डॉक्टर व स्टाफ नहीं आए। दिन भर गेट में ताले लगे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि यहां कोई डॉक्टर नहीं आते हैं। मरीजों केा दवा लेने के लिए बिसौली या फिर बिल्सी जाना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन



मलेरिया की कराई गई जांच
उसहैत। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से 12 बजे तक 20 मरीज दवा लेने पहुंचे। बुखार से पीड़ित आए मरीजों की मलेरिया जांच की गई, लेकिन डेंगू की जांच नहीं की गई। वहां पर डेंगू की जांच की किट नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष डॉक्टर के सहारे है पीएचसी
दबतोरी। दबतोरी पीएचसी पर लगातार आयुष डॉक्टर ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। आरोग्य मेले में डेंगू की जांच नहीं की जा रही हैं। जबकि किट होने की बात जिम्मेदार कह रहे हैं। इसी लापरवाही से आरोग्य मेले में मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। संवाद


कोट,
- पीएचसी पर लगे मेले का खुद भी निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को देखा गया है। सुधार करने को कहा गया है। आरोग्य मेलों में लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। जहां भी कमी मिली है उनको नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

बिसौली के नागपुर पीएससी पर लटका ताला। संवाद

बिसौली के नागपुर पीएससी पर लटका ताला। संवाद

बिसौली के नागपुर पीएससी पर लटका ताला। संवाद

बिसौली के नागपुर पीएससी पर लटका ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed