फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arogya Mela: Kachla and Bagrain PHC remained locked, patients returned

आरोग्य मेला : कछला और बगरैन पीएचसी पर लटके रहे ताले, मरीज लौटे

Mon, 01 Apr 2024 07:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Kachla and Bagrain PHC remained locked, patients returned
बदायूं। देहात क्षेत्र की कछला और बगरैन पीएचसी पर 10 बजे तक ताले लटके रहे। वहीं वजीरगंज क्षेत्र की बगरैन पीएचसी का भी यही हाल रहा। यहां भी दस बजे तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। जानकारी अधिकारियों को मिली तो बगरैन में एक कर्मचारी को भेजा गया।
विज्ञापन

मालूम रहे कि कछला में पिछले रविवार को भी ताले लटके थे। बिसौली, वजीरगंज, आसफपुर, फैजगंज, उझानी, उसावां सीएचसी की पड़ताल की गई वहां मरीज देखे गए। आरोग्य मेला के जरिए मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज देने की मंशा है। जमीनी स्तर पर इसका ठीक से पालन नहीं हो रहा है। जिले भर के अस्पतालों पर 2689 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


फैजगंज के पीएचस बेहटा में लगे स्वास्थ्य मेले में सुबह आठ बजे अस्पताल खुला । यहां 60 मरीजों ने पंजीकरण करा दवा ली। वहीं बिसौली सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में 138 मरीजों ने पंजीकरण कराया। दवा लेने वालों में 60 महिला, 50 पुरुष और 28 बच्चे शामिल रहे। अधिकांश मरीज बुख़ार ,खांसी, खुजली के सामने आए।अस्पताल 10 बजे के बाद खुलने से मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 11 बजे खुला। यहां आयुष्मान स्वास्थ्य मेले में 208 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सबसे ज्यादा बुखार खांसी के अलावा पेट दर्द , खुजली आदि के मरीज आए। वजीरगंज सीएचसी में 36 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। सैदपुर सीएचसी दस बजे खुला। यहां 76 मरीज़ देखे गए। 15 मरीजों की खून की जांच की गई। 8 मरीज खुजली के अलावा अधिकांश मरीज बुखार खांसी के थे।
सहसवान सीएससी में 88 मरीज़ो ने पंजीकरण कराया। इसमें 52 पुरुष 36 महिलाएं शामिल रही। वायरल के अधिक मरीज आए। यहां 11 बजे के बाद स्टाफ पहुंचा। वहीं दातागंज सीएचसी में 26 मरीजों ने पंजीकरण करा दवा ली।
उझानी में मिला पोलियो आशंकित केस

उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को लगे आरोग्य मेला में दोपहर तक 23 मरीज पहुंचे। दवाएं पर्याप्त मात्रा में बताई गई हैं।अस्पताल अपने समय पर खुला। यहां तीन साल के बेटे कार्तिक को लेकर पहुंचे सिरसौली गांव के विनोद ने उसके पैर में लकवा की शिकायत बताई। चिकित्साधिकारी हरीश कुमार ने पोलियो की आशंका जताई और एएफपी केस करार देते हुए अफसरों को अवगत कराया। उसकी सोमवार को जांच होगी। आरोग्य मेला में चिकित्साधिकारी के अलावा फार्मासिस्ट नथन सिंह, एक्सरे टैक्नीशियन संजय प्रसाद, लैब टैक्नीशियन नीलेश शाक्य, पुष्पेंद्र कुमार, रामकुमार और दीपक कुमार मौजूद रहे।



वर्जन
होली के त्योहार पर स्टाफ छुट्टी चला गया था। आज व्यवस्था कुछ खराब रही है। जिले के सभी एमओआईसी को साफ निर्देश है कि रविवार को आरोग्य मेले में आने वाले सभी मरीजों को ठीक से जांच कर इलाज किया जाए। बगरैंन और कछला की जांच कराई जाएगी।- डॉ.अब्दुल सलाम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed