फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arogya Mela in Faizganj Behta relied on a pharmacist.

Budaun News: फैजगंज बेहटा में फार्मासिस्ट के सहारे रहा आरोग्य मेला

Mon, 07 Sep 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela in Faizganj Behta relied on a pharmacist.
दबतोरी में आरोग्य मेला में मौजूद चिकित्सक व मरीज। संवाद
बदायूं। दबतोरी और म्याऊं में जनआरोग्य मेला में मरीजों की संख्या ठीक-ठाक रही। म्याऊं की अपेक्षा दबतोरी में मरीजों की संख्या अधिक रही। इस दौरान मरीजों के खून की भी जांचें कराई गईं।
विज्ञापन

दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपराह्न 2:00 बजे तक 81 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया। डॉक्टर की सलाह पर 31 रोगियों ने रक्त की जांच कराई। इनमें आठ शुगर, 10 मलेरिया, पांच टाइफाइड, चार हीमोग्लोबिन, चार पीलिया की जांचें हुईं। चार रोगियों की शुगर निर्धारित मानक से अधिक पाई गई। शेष जांचें सामान्य रहीं।
विज्ञापन

जनआरोग्य मेले में डॉ. जहीर अहमद ने रोगियों से साफ-सफाई रखने और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी। डॉ. जहीर अहमद, फार्मासिस्ट समद अली, वार्ड बॉय कैलाश कुमार, लैब टेक्नीशियन असर जावेद, एएनएम गीता सैनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गंगवार ने बताया कि बरसात के कारण मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। डॉ. रामस्वामी और रिशीता राज ने शाम तीन बजे तक कुल 22 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी।

फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट निशाकर शर्मा ने मरीजों को देखा। वार्ड बाॅय सचिन गुप्ता ने दवा वितरण कीं। बारिश के कारण 16 मरीज ही आए। चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से मरीजों की संख्या निरंतर घट रही है। गर्भवती महिलाओं को जांच व डिलीवरी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रसूति गृह में एएनएम की नियुक्ति नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट नर्सिंग होम में डिलीवरी को जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed