{"_id":"68336adc55e7c4b7b80cd32c","slug":"arogya-mela-diarrhea-patients-do-not-even-get-ors-badaun-news-c-123-1-akb1003-140049-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला: डायरिया के मरीजों को ओआरएस भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला: डायरिया के मरीजों को ओआरएस भी नहीं
विज्ञापन
दबतोरी के नवीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन जायसी। संवाद
बदायूं। जिले की 48 नवीन पीएचसी पर आरोग्य मेला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। मेले की पड़ताल में सामने आया है कि दवा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। गर्मी में डायरिया के मरीजों को ओआरएस के पैकेट तक मेलों में नहीं मिल सके। दबतोरी पीएचसी पर लगे मेले का एसीएमओ ने निरीक्षण किया। जहां प्रसव केंद्र पर अव्यवस्थाएं हावी मिलीं। छत से पानी टपक रहा था। इस पर उन्होंने ठीक कराने के निर्देश दिए। मेले सही इलाज न होने की वजह से लोग मेले में दवा लेने से कतराने लगे हैं। आरोग्य मेले में कुल 2235 मरीज आए। अधिकांश मरीज बुखार व डायरिया के ही शामिल थे। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि जहां डाॅक्टर नहीं जाते थे वहां अब डॉक्टर पहुंच रहे हैं। कहीं अगर दवा की कमी रही होगी तो जांच कराके बाद में उसे उपलब्ध कराई जाएगी।
सर्दी, बुखार के अलावा नहीं दवा
गुलड़िया। नवीन स्वास्थ्य केंद्र गिधौल पर मरीजों की संख्या कम रही। यहां पूर्व में डॉक्टर ही नहीं आते थे। पिछले दिनों अमर उजाला में इसकी पड़ताल की गई तो इस बार सीएचसी से डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 21 मरीजों को दवाएं दी। अधिकांश मरीज डायरिया के सामने आए हैं। इस मौके पर फार्मासिस्ट नवाबुल हसन, एलटी इशांत, वार्ड बॉय राजपाल सैनी मौजूद रहे।
एसीएमओ ने किया मेले का निरीक्षण
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर लगने वाले आरोग्य मेले का डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन जायसी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में आए मरीजों से जानकारी ली। बाद में प्रसव केंद्र का भी निरीक्षण किया। सुबह हुई बरसात से प्रसव केंद्र की छत से बेड पर बूंदें टपकी हुई दिखाई दी। डिप्टी सीएमओ ने छत की सफाई कराने के निर्देश दिए। आरोग्य मेले में दोपहर 2:30 बजे तक 49 मरीज अपनी दवा ले जा चुके थे जिनमें अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और एलर्जी तथा डायरिया से पीड़ित थे। ओआरएस के पैकेट नहीं थे।
विज्ञापन
बदायू। जगत ब्लाक क्षेत्र गांव पड़ौलिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दमयंती वर्मा ने मरीजों को दवाएं दी। मेले में मात्र 18 मरीज ही पहुंचे। इसमें बुखार, खासी, सर्दी, खुजली आदि के मरीज थे। इस मौके पर फार्मासिस्ट राशिद जमील, वार्ड बॉय अभिषेक कुमार, एलटी विनय कुमार मौजूद रहे।
कबूलपुरा में व्यवस्थाएं मिलीं चाक चौबंद
बदायूं। शहर के कबूलपुरा में संचालित नवीन पीएचसी पर व्यवस्थाएं सीएचसी से भी अच्छी मिलीं। यहां मरीज की जांच के बाद ही डॉ. तौसीफ रजा खां मरीजों को दवाएं दी। फार्मासिस्ट नेमपाल यादव मरीजों को दवा वितरण कर रहे थे। एलटी इमरान अहमद मरीजों की जांच की। डॉक्टर ने बताया कि यहां मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। यहां पर दो सौ तक की ओपीडी आम दिनों में रहती है। जिला अस्पताल तो केवल अल्ट्रासाउंड व एक्सरे के लिए ही मरीजों को भेजा जाता है।