{"_id":"64f636f366c97abb8503a9d7","slug":"armed-miscreants-looted-farmers-badaun-news-c-123-1-bdn1001-3745-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: असलहाधारी बदमाशों ने किसानों से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: असलहाधारी बदमाशों ने किसानों से की लूटपाट
Tue, 05 Sep 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
ओरछी। गांव में कुछ बदमाशों ने खेत की सिचांई कर रहे लोगों से मोबाइल फोन व रुपये लूट लिए और संभल की तरफ भाग गए। इसकी शिकायत पुलिस से की है।
सोमवार दोपहर को गांव के पास स्थित खेतों में कुछ किसान अपने खेतों की सिंचाई कर रहे थे। बिजली जाने के बाद वे एक पेड़ की छाया में बैठ गए। दो बाइकों पर सवार होकर कुछ लोग वहां आ धमके और तमंचे निकालकर किसानों को धमकाने लगे। बदमाशों ने मारपीट करते हुए लल्लू सिंह की जेब से डेढ़ हजार रुपये और 12 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल फोन, जौली की जेब से दो हजार रुपये और मोबाइल फोन और अमित की जेब से तीन सौ रुपये और करीब दस हजार रुपये की कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया और संभल जिले के भैतरी गांव की तरफ भाग गए। किसानों ने गांव में आकर पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। थानाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी है, बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। संवाद