फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arghya given to the rising sun, wishing for happiness and prosperity

छठ पूजा: उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Tue, 01 Nov 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Arghya given to the rising sun, wishing for happiness and prosperity
बदायूं। छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार को व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए कामना की। गंगाजल पीकर उन्होेंने उपवास खोला। महिलाओं ने 36 घंटे से व्रत रखा हुआ था।
विज्ञापन

छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई। दूसरे दिन खरना हुआ। इसके साथ ही महिलाओं को 36 घंटे का उपवास शुरू हो गया। तीसरे दिन रविवार की शाम व्रती महिलाओं ने कछला गंगाघाट पर पहुंचकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार सुबह महिलाओं ने फिर से कछला गंगाघाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व को संपन्न किया।
विज्ञापन

गुड़िया देवी ने बताया कि पुराणों में कहा गया है कि षष्ठी देवी यानी छठी मइया ब्रह्माजी की मानस पुत्री हैं, जिनका नाम देवसेना है। देवसेना का विवाह भगवान शिव के बड़े पुत्र कार्तिकेय के साथ हुआ था। स्कंद कुमार कार्तिकेय का दूसरा नाम है। कार्तिकेय के साथ अंक छह का बहुत ही अद्भुत संयोग है। उनका जन्म षष्ठी तिथि को हुआ था। उनके मुख भी छह हैं। इनका पालन पोषण भी छह कृतिकाओं ने मिलकर किया है। इससे इनकी माता की संख्या भी मानी जाती है। यही वजह है कि छठ पूजा से कुमार कार्तिकेय प्रसन्न होते हैं। इसलिए यह पूजा की जाती है।

कछला घाट पर छट पर शाम को गन्ने की पूजा करती महिलाऐं। संवाद

कछला घाट पर छट पर शाम को गन्ने की पूजा करती महिलाऐं। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed