फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Are astonishing Bachchan Her exploits

हैरतअंगेज हैं बच्चन भारती के कारनामे

Thu, 26 Mar 2015 07:24 PM IST
Rudayn
Rudayn Updated Thu, 26 Mar 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पापी पेट के लिए इंसान क्या नहीं करता। पेट के लिए बच्चन भारती उर्फ इंडियन चैंपियन के हैरतअंगेज कारनामे देखकर लोग दातों तले उगंली दबा लेते हैं। सीने पर क्विंटल भर का पत्थर रखकर तुड़वाना और मोटरसाइकिल चलवाना। आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाना। अपने कारनामों से लोगों को हैरत में डाल देते हैं। उनके इस फन पर लोगों की तालियां बजती हैं।

नगर के बृहस्पति बाजार में पांच दिनों से करतब दिखा रहे बच्चन भारती आठ फुट की ऊंचाई से अपने सीने पर पत्थर डलवाते हैं। करतब करते हुए अपने सिर से फोड़ते हैं। सुर्ख गर्म बल्लम और जंजीर को जीभ से ठंडा करते हैं। पेट पालने के लिए उन्होंने साइकिल के जरिए तमाम कलाएं दिखाईं। वह अपनी कला से लोगों को हैरान कर रहे हैं। इस कला के प्रदर्शन पर उनको जहां जमकर दाद मिल रही है वही पेट भरने को कुछ पैसे भी। जब उनका यह प्रदर्शन होता है, तब कस्बे और आसपास गांव के लोग वहां जमा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed