फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Archers hitting targets at the archery court, marching towards their dreams

Budaun News: आर्चरी कोर्ट में लक्ष्य को भेद रहे तीरंदाज, सपने की ओर अग्रसर

Wed, 22 Apr 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 22 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Archers hitting targets at the archery court, marching towards their dreams
आर्चरी कोर्ट में अभ्यास करते विग्नेश व​शिष्ट। संवाद
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आर्चरी कोर्ट बन जाने के बाद अब खिलाड़ियों ने आधुनिक सुविधाओं के बीच अभ्यास करना शुरू कर दिया है। नए आर्चरी कोर्ट में तीरंदाजी का अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा है। यह खिलाड़ी दिन में स्कूल में पढ़ने के बाद शाम को 4 बजे तीरंदाजी का अभ्यास करने पहुंचते हैँ।
विज्ञापन


देश के लिए खेलने का सपना संजोए बालक- बालिका खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंचकर अभ्यास कर रहे थे। लड़कियां तीरंदाजी का अभ्यास कर रही हैं। स्टेडियम में अलग- अलग आयु वर्ग के 15 बालक और 14 बालिकाएं तीरंदाजी का अभ्यास कर रही हैं। वह पढ़ाई के साथ- साथ एकाग्रता के साथ तीरंदाजी के गुर सीख रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में तीरंदाजी सीख रही लड़किया दीपिका कुमारी को अपनी प्रेरणा मानती हैं। उनका कहना की उन्हें भी दीपिका कुमारी की तरह देश का नाम रोशन करना है। खिलाड़ियों का कहना है पहले ग्राउंड के टारगेट को रखकर तीरंदाजी का अभ्यास किया जा रहा था। जिसमें काफी दिक्कतें होती थी। अब आर्चरी कोर्ट में अभ्यास करने पर ज्यादा एकाग्रता बनी रहती है और लक्ष्य भेदने में काफी आसानी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

फोटो-4

तीरंदाजी करना बहुत अच्छा लगता है, अभ्यास के साथ ही अब टारगेट भी सही हो रहा है,जिससे कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

वैशाली, खिलाड़ी

-----------
फोटो-5

पहले बाहर मैदान में तीरंदाजी का अभ्यास कर रहे थे। अब आर्चरी कोर्ट बन जाने के बाद इसमें अभ्यास कर रहे हैं, जो काफी अच्छा लग रहा है

रूपाली, खिलाड़ी

----------

फोटो -6

आधुनिक सुविधाओं वाला आर्चरी कोर्ट बनने से काफी सुविधा मिल रही है, इससे सपने पूरे होने में आसानी होगी।
मोहिनी, खिलाड़ी

-------

फोटो-7

स्कूल के साथ अभ्यास ही अभ्यास करने पहुंच रहे हैं। अब इस आर्चरी कोर्ट में अभ्यास करने में काफी आसानी हो रही है, इससे काफी हौसला बढ़ा है।

- नीतू, खिलाड़ी

आर्चरी कोर्ट में अभ्यास करते विग्नेश वशिष्ट। संवाद

आर्चरी कोर्ट में अभ्यास करते विग्नेश वशिष्ट। संवाद

आर्चरी कोर्ट में अभ्यास करते विग्नेश वशिष्ट। संवाद

आर्चरी कोर्ट में अभ्यास करते विग्नेश वशिष्ट। संवाद

आर्चरी कोर्ट में अभ्यास करते विग्नेश वशिष्ट। संवाद

आर्चरी कोर्ट में अभ्यास करते विग्नेश वशिष्ट। संवाद

आर्चरी कोर्ट में अभ्यास करते विग्नेश वशिष्ट। संवाद

आर्चरी कोर्ट में अभ्यास करते विग्नेश वशिष्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed