फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita in budaun

‘बढ़ती आबादी देश को खतरा, समझें-समझाएं, देश बचाएं’

Fri, 12 Jul 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
aprajita in budaun

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हुआ अपराजिता कार्यक्रम

विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। बढ़ती आबादी देश के लिए खतरे की घंटी है, इसे खुद भी समझना होगा और दूसरों को भी समझाना होगा। जनसंख्या बढ़ेगी तो देश की हालत हर क्षेत्र में खराब होगी। यही समझाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स का कारवां गुरुवार को बिल्सी पहुंचा तथा छात्राओं को इस बारे में बताकर जागरूक करने का प्रयास किया। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में जनसंख्या दिवस के मौके पर ‘जनसंख्या पर हो नियंत्रण तो बने बात’ विषय आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को जनसंख्या बढ़ोतरी के नुकसान को बारीकी से समझाया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे तहसीलदार संजय कुमार आर्य ने कहा कि वर्तमान में हमारे देश में फैली अनेक समस्याओं की मूल वजह जनसंख्या वृद्धि है। चाहे सड़क दुर्घटनाएं हों, या फिर देश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या हो, दूषित पर्यावरण की समस्या हो, यह सब बढ़ती जनसंख्या से प्रभावित हैं। आने वाले समय में यदि हमने इस पर ध्यान नहीं दिया तो स्थिति इससे भी ज्यादा खराब हो सकती है। इसलिए सभी को चाहिए कि वह जनसंख्या को नियंत्रण करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बदायूं जिले में यातायात व्यवस्था के प्रति लोग कम जागरूक हैं। लोग हेलमेट नहीं पहनते, यातायात नियम नहीं अपनाते। इससे सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है। इसके पीछे कहीं न कहीं बढ़ती जनसंख्या भी एक कारण है। रोड पर जनसंख्या के साथ वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है, जिससे ये हादसे हो रहे हैं। वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के चलते आने वाले दिनों में पानी की कमी, अन्न की कमी, दवाओं की कमी होगी। इससे हम सबको सोचना है और इस पर कार्य भी करना होगा। लोग अपने परिवार को सीमित रखें। भारत सरकार दो बच्चों का कानून बनाए। नगर पालिका चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि इस जनसंख्या की वजह से पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। लोग पौधे कम लगा रहे हैं और काट ज्यादा रहे हैं। पर्यावरण शुद्ध होगा तो बीमारियां भी कम होंगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी, प्रमोद राम तिवारी, मंयक गुप्ता, सौरभ देवल, ममता ठाकुर, मीरा यादव, विकास तोमर आदि मौजूद रहे। संचालन वीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed