फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita

सोच समझकर चुनें रास्ता, मंजिल होगी आसान

Mon, 11 Jul 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
aprajita
उझानी के बसोमा में रजत विद्या मंदिर में छात्राओं को संबोधित करते सीओ शक्ति सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। सामाजिक और शैक्षिक स्तर पर हर किसी को आगे बढ़ने का अधिकार है। ऐसे में यह जरूरी है कि सोच समझकर रास्ता चुना जाए, तभी मंजिल आसान होगी। यह कहना है उझानी सर्किल के सीओ शक्ति सिंह का, जो शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बसोमा के रजत विद्या मंदिर में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सीओ ने छात्राओं को अपराजिता का महत्व समझाया। कहा- अपराजिता, मतलब जिसे पराजित नहीं किया जा सकता। पढ़ाई के साथ अच्छाई के रास्ते पर चलते हुए आगे बढ़ा जाए तो मंजिल हासिल करना आसान हो जाता है। कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बहकावे में लेने का प्रयास भी कर सकते हैं। बस, अच्छी सोच रखिए, फिर देखिए कोई भी गुमराह नहीं कर पाएगा। उन्होंने पढ़ाई के साथ दूसरे दायित्व के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

-
हेल्पलाइन नंबर होंगे छात्राओं के मददगार
सीओ ने छात्राओं को पुलिस से संबंधित कई उपयोगी जानकारी दीं। कहा- प्रदेश सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिए जो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, उनका जरूरत पर इस्तेमाल करना चाहिए। अपने परिवार और आसपास की महिलाओं को भी जागरूक किया जाना चाहिए। कोई महिला अपने उत्पीड़न को लेकर किन्हीं कारणों से आवाज नहीं उठा पा रही हैं तो उसकी मदद पुलिस के जरिये करना आवश्यक है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता ने छात्राओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया। प्रधानाचार्य अर्चना गुप्ता और रजत कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सेहत बनाइए, पुलिस में आकर समाज सेवा करिए
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सीओ से पुलिस विभाग में कामकाज के तौर-तरीके और अपराध नियंत्रण के दिशा में उठाए जाने वाले कदम को लेकर सवाल पूछे। जवाब में सीओ बोले- पढ़-लिखकर परिवार के सपने साकार करने की जिम्मेदारी हरेक की होती है। लड़कियों ने हर स्तर पर मुकाम बनाया है। सभी विभागों में वे सेवाएं दे रही हैं। पुलिस में भी अच्छी-खासी संख्या है। आप सेहत बनाइए। पुलिस के जरिये भी समाज की सेवा बेहतर ढंग से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed