फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita

आत्मविश्वास जगाकर आगे बढ़ें छात्राएं, खुद बनेगा रास्ता

Fri, 20 May 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
aprajita
सहसवान में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बोलते एसडीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
सहसवान। छात्राओं को यदि आगे बढ़ना है तो वे बेचारी न बनें। खुद में आत्मविश्वास पैदा करें तो रास्ता खुद-ब-खुद बन जाएगा। छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से ही बृहस्पतिवार को पन्नालाल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ, जिसमें एसडीएम महिपाल सिंह व सीओ चंद्रपाल सिंह ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम महिपाल सिंह ने कहा कि छात्राएं खुद को कमजोर न समझें। उन्हें अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। यदि वे बेचारी बनकर रहेंगी तो कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगी। छात्राओं को खुद में आत्मविश्वास जगाना होगा। सीओ चंद्रपाल सिंह ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। इस युग में नारी सशक्तीकरण की जरूरत आखिर क्यों पड़ रही है। जाहिर है कि महिलाएं कहीं न कहीं खुद को कमजोर समझ रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्राओं ने भी अपने विचार रखे और अतिथियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी संजीव शुक्ला, राजेश कुमार, महिला थाना प्रभारी सविता, प्रधानाचार्य सुजीत सिंह, व्यवस्थापक अध्यापक नसीम अहमद, शंकरलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
समाज सम्मान की नजर से देखे
बेटियां अपनी मेहनत से देश का मान बढ़ा रही हैं तो समाज को भी उन्हें सम्मान की निगाह से देखना चाहिए। इस कार्यक्रम से काफी कुछ सीखने को मिला है।
- बुशरा फातिमा
-
बेटा-बेटी का फर्क दूर हो
समाज में बेटा-बेटी के फर्क को दूर करने की जरूरत है। इसकी शुरुआत घर से ही की जानी चाहिए। अपराजिता अभियान में शामिल होकर बहुत कुछ सीखने को मिला।
- सोनम
-
समाज बेटियों का महत्व समझे
इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में बदलाव ला रहे हैं। घर परिवार के साथ समाज को भी बेटियों को महत्व समझना होगा, क्योंकि बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं।
- वरीशा
-
काफी कुछ सीखने को मिला
इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर होता रहना चाहिए। अधिकारियों से काफी कुछ सीखने को मिला है। उनके अनुभवों को लेकर हम निश्चित ही आगे बढेंगे।
- उनजिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed