फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita

मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी, दूसरों को प्रेरित करें

Fri, 07 Jan 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
aprajita
राजकीय डिग्री कॉलेज में हुए अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद अतिथि और छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। राजकीय डिग्री कॉलेज में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष ने मतदान में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने पर जोर दिया। कहा कि छात्राएं खुद मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। अच्छी छवि के नेता का चयन करें।
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में मतदान जागरूकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं। इसको देश में राष्ट्रीय पर्व के रूरुप में मनाया जाता है। प्रत्येक पर्व की तरह इस महापर्व में भी सार्वजानिक अवकाश होता है ताकि लोग आराम से इस दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। कहा कि वोट की चोट बेहद जोरदार होती है। इसमें सबसे ज्यादा भागीदारी युवाओं की रहनी चाहिए। युवा खुद तो मतदान करें, साथ ही परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

-
क्या बोली छात्राएं
आगामी चुनाव में हम लोग वोट डालेंगे। साथ ही दूसरों को भी इसे लेकर प्रेरित करेंगे ताकि लोग अपने वोट के महत्व को समझें और मतदान करें।
-साक्षी गुप्ता, बीकॉम तृतीय वर्ष
-
हम अपने मत का प्रयोग करके बेहतर व्यक्ति को चुन सकते हैं। इसके बाद में चयनित व्यक्ति क्षेत्र में विकास कराएगा। इससे जनता लाभान्वित होगी।
-नेहा शाक्य, बीए प्रथम वर्ष
-
सभी लोगों को मतदान में प्रतिभागिता करनी चाहिए, जिससे वह अच्छे व्यक्ति को जनप्रतिनिधि के रूप में चुन सके।
-वर्षा, बीए प्रथम वर्ष
-
18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को मतदान करना चाहिए। युवाओं को चाहिए कि वह अपना वोट बनवाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
- वैष्णवी गुप्ता, बीए तृतीय वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed